भिलाई। प्रदेश सरकार ने नए सिरे से रेड व ऑरेंज जोन की सूची जारी की है। ताजा सूची के अनुसार अब दुर्ग जिले के तीन ब्लॉक ऑरेंज जोन में शामिल हैं। भिलाई शहरी क्षेत्र के अलावा पाटन व निकुम को ऑरेंज जोन में रखा गया है। वहीं राजधानी रायपुर, कोरबा, बिलासपुर, अंबिकापुर सहित प्रदेश के 16 जिलों के 27 ब्लॉक रेड जोन घोषित किए गए हैं। ऑरेंज जोन में प्रदेश के 27 जिलों के 38 ब्लॉक को रखा गया है।
उल्लेखनीय है कि केन्द्र रसरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के मुताबिक प्रदेश सरकार द्वारा सभी विकासखण्ड व शहरी क्षेत्रों में कोविड-19 के प्रकरणों की संख्या, प्रकरणों के दोगुने होने की दर व प्रति लाख जनसंख्या में सैंपल जांच को अधार बनाकर रेड, ऑरेंज व ग्रीन जोन निर्धारित किया जाता है। इसी कड़ी में प्रदेश के मौजूदा हालात को देखते हुए रेड व ऑरेंज जोन का निर्धारण किया गया है। रेड जोन में शामिल बिलासपुर के सर्वाधिक ब्लॉक रेड जोन में हैं। यहां शहरी क्षेत्र के अलावा मस्तुरी, बिल्हा, कोटा, तखतपुर रेड जोन में हैं। वहीं राजधानी का शहरी क्षेत्र रेड जोन घोषित है।

देखें सूची ……
