रायपुर। प्रदेश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा फिर बढ़ गया है। आज प्रदेश में 32 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए। इनमें से अकेले कोरिया जिले में 32 नए मरीज मिले हैं। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की है। यह सभी मरीज प्रवासी मजदूर हैं और इन्हें क्वारंटीन किया गया था। वहीं आज दो मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया। इस प्रकार अब कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 344 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक आज कोरिया से 20,बलरामपुर से 6 ,कांकेर 4, और रायपुर से 2 मरीज मिले हैं। वहीं 2 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इसके साथ ही प्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 447 हो गई है।
