ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धान खरीदी से पहले सीमावर्ती क्षेत्र में चौकसी तेज, महासमुंद में 16 जांच चौकियों से होगी निगरानी
Share
Notification Show More
Latest News
Big News : छत्तीसगढ़ में 1,390 करोड़ रुपए से अधिक के चार नए मेडिकल कॉलेजों समेत छह निर्माण कार्यों को मंजूरी
October 22, 2025
देश के श्रेष्ठ निजी आवासीय विद्यालयों में मिलेगा प्रवेश अवसर, ‘श्रेष्ठ योजना’ हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर
October 22, 2025
आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत बालोद को मिला स्क्रीन फेलिसिटेशन अवार्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया अवार्ड
October 22, 2025
नियद नेल्ला नार योजना के ग्रामों के बीपीएल परिवारों को मिलेगी उज्ज्वला गैस कनेक्शन में प्राथमिकता
October 22, 2025
नियम तोड़ने वाले निजी चिकित्सा संस्थानों पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही, क्लीनिक-लैब सील, भारी जुर्माना
October 22, 2025
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedMahasamund

धान खरीदी से पहले सीमावर्ती क्षेत्र में चौकसी तेज, महासमुंद में 16 जांच चौकियों से होगी निगरानी

By Mohan Rao Published October 18, 2025
Share
धान खरीदी
SHARE

धान के अवैध परिवहन एवं संग्रहण पर नियंत्रण रखने हेतु उड़नदस्ता दल गठित

महासमुंद। धानखरीदी से पहले छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से धान का परिवहन रोकने सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी गई है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का उपार्जन नीति निर्देशों के पालन में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान जिले में धान की अवैध धान परिवहन को रोकने जिला प्रशासन द्वारा निगरानी व्यवस्था शुरू कर दी है।

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले की सीमाओं पर कुल 16 जांच चौकियों की स्थापना की जा रही है। ये जांच चौकियां 1 नवम्बर 2025 से धान उपार्जन अवधि समाप्त होने तक सक्रिय रहेंगी। जांच चौकियों के प्रभारी अधिकारी संबंधित तहसील के तहसीलदार होंगे। इन जांच चौकियों में राजस्व, कृषि उपज मंडी समिति, वन विभाग एवं जिला सेनानी के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

संबंधित चौकियों पर पदस्थ कर्मचारी शासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप सीमावर्ती राज्यों से आने वाले धान परिवहन वाहनों की सघन जांच और निगरानी करेंगे। साथ ही कलेक्टर श्री लंगेह द्वारा धान के अवैध परिवहन एवं संग्रहण पर नियंत्रण रखने के लिए उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। उड़नदस्ता दल में सबंधित तहसील के उप वन मंडलाधिकारी, खाद्य निरीक्षक, सहकारिता निरीक्षक, मंड़ी सचिव व परिवहन निरीक्षक शामिल होंगे। जो संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के मार्गदर्शन में कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।

सरायपाली एवं बागबाहरा में 5-5, जबकि बसना एवं पिथौरा में 3-3 अंतर्राज्यीय जांच चौकियां स्थापित की जाएगी। इन चौकियों पर संबंधित क्षेत्रों के धान खरीदी केन्द्रों की सतत निगरानी एवं जांच की व्यवस्था की गई है। जिसमें सरायपाली तहसील अंतर्गत बंजारी जांच चौकी पर चिवराकुंट धान खरीदी केन्द्र की निगरानी की जाएगी। इसी प्रकार पालीडीह/सिरपुर जांच चौकी पर सिरबोड़ा, बलौदा व सेमलिया, पझरापाली जांच चौकी पर तोषगांव, जंगलबेड़ा जांच चौकी पर जंगलबेड़ा, तथा छिबर्रा घाट चौकी पर भोथलडीह धान खरीदी केन्द्र की निगरानी होगी। बसना क्षेत्र में पलसापाली जांच चौकी पर अंकोरी, केरामुड़ा/कुदारी बाहरा चौकी पर कुरचुंडी तथा साल्हेझरिया चौकी पर गढ़फुलझर धान खरीदी केन्द्र की निगरानी की जाएगी। पिथौरा क्षेत्र में कटंगतराई जांच चौकी पर सल्डीह, छोटेलोरम/लारीपुर चौकी पर जेराभरन एवं परसवानी, तथा चरोदा चौकी पर बेल्डीह, बुंदेली एवं सुखीपाली धान खरीदी केन्द्रों की जांच होगी। वहीं बागबाहरा क्षेत्र अंतर्गत टेमरी जांच चौकी पर पटपरपाली, नर्रा जांच चौकी पर कोमाखान एवं नर्रा, खेमड़ा जांच चौकी पर खेमड़ा, देवरी एवं बागघामुड़ा, खट्टी जांच चौकी पर कछारडी एवं कसेकेरा, तथा रेवा जांच चौकी पर मुनगाशेर धान खरीदी केन्द्र की सतर्क निगरानी की जाएगी।


खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान ओडिशा एवं अन्य राज्यों से धान लाकर छत्तीसगढ़ के उपार्जन केन्द्रों में विक्रय किए जाने की संभावना को देखते हुए शासन ने विशेष सतर्कता के निर्देश दिए हैं। शासन के निर्देशानुसार 30 अप्रैल 2026 तक अन्य राज्यों से धान का आयात केवल संचालक, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की अनुमति से ही किया जा सकेगा। सुपर फाइन किस्म का धान जिसकी लागत 3300 प्रति क्विंटल से अधिक हो के आयात के लिए संचालक की अनुमति आवश्यक नहीं होगी, लेकिन संबंधित आयातक को इसकी सूचना जिला खाद्य अधिकारी/खाद्य नियंत्रक को देना अनिवार्य होगा। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि किसी भी चौकी पर धान के अवैध परिवहन या विक्रय की गतिविधि पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारी मंडी अधिनियम के अंतर्गत वाहन एवं धान जप्त कर प्रकरण दर्ज करेंगे। कलेक्टर ने सभी जांच चौकियों को सतत् सक्रिय रहकर सीमावर्ती क्षेत्रों में धान की अवैध आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

You Might Also Like

Big News : छत्तीसगढ़ में 1,390 करोड़ रुपए से अधिक के चार नए मेडिकल कॉलेजों समेत छह निर्माण कार्यों को मंजूरी

देश के श्रेष्ठ निजी आवासीय विद्यालयों में मिलेगा प्रवेश अवसर, ‘श्रेष्ठ योजना’ हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर

आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत बालोद को मिला स्क्रीन फेलिसिटेशन अवार्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया अवार्ड

नियद नेल्ला नार योजना के ग्रामों के बीपीएल परिवारों को मिलेगी उज्ज्वला गैस कनेक्शन में प्राथमिकता

नियम तोड़ने वाले निजी चिकित्सा संस्थानों पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही, क्लीनिक-लैब सील, भारी जुर्माना

Mohan Rao October 18, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री साय सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के स्थापना दिवस में हुए शामिल, 90 करोड़ के 26 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास
Next Article सीवी रमन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल, बोले- अनुशासन और समय प्रबंधन से मिलती है सफलता

Ro.No.-13481/162

× Popup Image
#kpnews #bhilai #mangal
Bhilai के Khursipar में Mangal को Rajesh,Ravindra ने Rangoli के लिए मIरI | Seemant Kashyap | KP News
Subscribe

Advertisement

Advertisement


You Might Also Like

Big News : छत्तीसगढ़ में 1,390 करोड़ रुपए से अधिक के चार नए मेडिकल कॉलेजों समेत छह निर्माण कार्यों को मंजूरी

October 22, 2025

देश के श्रेष्ठ निजी आवासीय विद्यालयों में मिलेगा प्रवेश अवसर, ‘श्रेष्ठ योजना’ हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर

October 22, 2025

आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत बालोद को मिला स्क्रीन फेलिसिटेशन अवार्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया अवार्ड

October 22, 2025

नियद नेल्ला नार योजना के ग्रामों के बीपीएल परिवारों को मिलेगी उज्ज्वला गैस कनेक्शन में प्राथमिकता

October 22, 2025
Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?