भिलाई। छावनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आदर्श नगर कैंप 1 में घर में घुसकर हत्या का प्रयास करने तीन आरोपियों को छावनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लेनदेन के विवाद में घर के बाहर फायरिंग कर भाग गए थे। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी व उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें यह घटना छावनी थाना क्षेत्र के आदर्श नगर की है। एक मई की रात को आदर्श नगर निवासी सूरज सिंह की हत्या के इरादे से चार से पांच बदमाश बाइक से पहुंचे। इनके हाथों में तलवार व पिस्टल थी। घटना के समय सूरज किसी काम से बाहर गया था। घर में उसकी पत्नी गोल्डी सिंह, बच्चे और मां ही थे। रात लगभग 8 बजे एक व्यक्त दरवाजा के पास आकर भाभी सूरज को बाहर भेजो मैं उसे मार दूंगा। जिस पर वह बोली सूरज घर पर नहीं है फिर वह दरवाजे को जोर जोर से धक्का देने लगा। घरवाले डर कर अंदर का लाईट बंद कर दिए।
घर के बाहर से रविशंकर बोला की सूरज को बाहर निकालो नहीं तो दोनों को जान सहित मार दूंगा। इसके बाद अपने पास रखे पिस्टल से एक गोली फायर किया इसके बाद सभी वहां से अपने मोटर सायकल से भाग गये। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने इस मामले में रविशंकर यादव, टी शिवकुमार व विजय चन्द्राकर को गिरफ्तार किया है। आरोपियो से पूछताछ करने पर गोल्डी सिंह के घर सूरज को हत्या करने के नियत से हथियार से गोली चलाना स्वीकार किया।

आरोपी रविशंकर से एक मैगजीन जिसमे 02 कारतूस लगा हुआ व एक मोबाइल फोन एवं मोटर सायकल, टी शिवकुमार से एक पिस्टल जिसके मैगजीन में एक कारतूस लगा हुआ एवं एक मोबाइल फोन एवं विजय चन्द्राकर से मोबाइल फोन जब्त किया गया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण में नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरिश पाटिल, उप पुलिस अधीक्षक क्राइम अजय सिंह, एसीसीयू टीम, थाना प्रभारी छावनी नवी मोनिका पाण्डे, उनि वरूण देवता, आरक्षक जितेन्द्र सिंह, नितिन सिंह एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।




