रायपुर। लंबे इंतजार के बाद छत्तीसगढ़ में निगम, मंडल व आयोग में नियुक्तियां कर दी गई है। छत्तीसगढ़ सरकार ने 36 निगम, मंडल व आयोग में अघ्यक्षों की घोषणा कर दी है। बुधवार रात को इसकी सूची जारी की गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व लंबे समय से संगठन की सेवा में लगे लोगों को विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। सरकार बनने के करीब सवा साल बाद जारी इस सूची में लिस्ट में 4 महिलाएं और 32 पुरुष शामिल हैं।
नियुक्तियों में युवाओं के साथ अनुभवी नेताओं को तरजीह दी गई। इस सूची में पूर्व विधायकों को भी स्थान दिया गया है। इसमें भूपेंद्र सवन्नी को क्रेडा, संजय श्रीवास्तव को नान, सौरभ सिंह को खनिज विकास निगम और दीपक म्हस्के को सीजीएमएससी, केदार गुप्ता को दुग्ध महासंघ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा राजीव अग्रवाल को छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलॅपमेंट कार्पोरेशन का चेयरमेन बनाया गया है। ब्रेवरेज कॉरपोरेशन और फिल्म विकास निगम का फैसला नहीं लिया जा सका है।

इसके अलावा मोना सेन छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष बनाई गई हैं। वहीं जितेंद्र कुमार साहू को राज्य तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष और अमरजीत सिंह छाबड़ा राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं डॉ. वर्णिका शर्मा राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष, नीलू शर्मा छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अध्यक्ष, नंदकुमार (नंदे साहू) रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष, अनुराग सिंह देव गृह निर्माण मंडल और शालिनी राजपूत राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष बनाई गई हैं।

देखें पूरी सूची

