भिलाई। छावनी चौक के पास सोमवार की सुबह नशेड़ियों ने बुलेरो से पैदल चल रहे अधेड़ को ठोकर मार दी। ठोकर इतनी जोरदार थी कि बुलेरो वाहन तीन बार पलटी खाई। हादसे में बुरी तरह से घायल अधेड़ की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। बुलेरों में चार लोग सवार थे जिनमें से एक ले उतई के पास लिफ्ट ली थी। लिफ्ट लेने वाला भी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बुलेरो सवार तीन लोग मौके से भाग गए। घटना जामुल थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार हादसे में मृत व्यक्ति की पहचान कैंप-2 निवासी संजय (50) के रूप में हुई है। पुलिस को परिजनों ने बताया कि संजय पेशे ड्राइवर है और रोज छावनी चौक जाकर वहां से काम पर निकलता है। रोज की तरह सोमवार की सुबह 8 बजे वह घर से निकला। अभी वह करुणा अस्पताल के पास पहुंचा था कि पीछे से तेज रफ्तार बुलेरो ने उसे ठोकर मार दी। ठोकर मारने के बाद बुलेरो में तीन बार हवा में गुलाटियां खाते हुए सड़क पर गिरी। बुलेरो में चार लोग सवार थे। उनमें से तीन लोग भाग गए। वहीं एक घायल हो गया।
हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल संजय व बुलेरो में सवार एक घायल शख्स को एसएस अस्पताल ले जाया गया। यहां से दोनों को सुपेला शास्त्री अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने संजय को मृत घोषित कर दिया। इधर बुलेरो सवार घायल शख्स ने बताया कि उसने उतई में इनसे लिफ्ट ली थी। उसे छावनी चौक आना था। घायल शख्स ने बताया कि बुलेरो में सवार तीनों युवक नशे में थे और काफी तेज गाड़ी चला रहे थे। फिलहाल जामुल पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।