रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने बागी नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की है। अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने के मामले में भाजपा प्रदेश संगठन ने दो नेताओं को 6 साल के लिए निस्काषित किया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।

पंचायत चुनाव के दौरान बागी बनकर चुनाव लड़ने वाले दो नेताओं को भाजपा ने पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। जिसमें बालोद जिले के सुनीता साहू निष्कासित की गईं हैं। वहीं बलरामपुर जिले के पंकज गुप्ता के खिलाफ भी कार्यवाई की गई है। दोनों ने पंचायत चुनाव में अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ा था। जिसके चलते बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के निर्देश पर उन्हें निष्कासित किया गया है।