नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतगणना जारी है। रुझानों में भाजपा 48 सीट और आम आदमी पार्टी (21 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस को 1 सीट पर बढ़त है। रुझानों में भाजपा बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है। यही नहीं सुबह 9.30 बजे तक चुनाव आयोग ने 46 सीटों के रुझान जारी किए हैं। इसमें मुताबिक भाजपा 32 और आप 14 सीटों पर आगे है।

दिल्ली में 5 फरवरी को 70 सीटों पर 60.54% मतदान हुआ था। शनिवार दोपहर 12 बजे तक दिल्ली में भावी सरकार की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। मतदान के बाद जो एग्जिट पोल सामने आए थे उसमें भी ज्यादातर ने बताया कि भाजपा की सरकार बन रही है।