रायपुर। छत्तीसगढ़ में निकाय चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया है। रायपुर में सीएम विष्णुदेव साय की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने प्रेस वार्ता में भाजपा का घोषणा पत्र जारी किया। भारतीय जनता पार्टी ने इसे अटल विश्वास पत्र नाम दिया है। विश्वास पत्र में भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकायों के लिए कई बड़े वादे किए हैं।
जानिए घोषणा पत्र की खास बातें
- निकाय क्षेत्र में नजूल भूमि के साथ सभी पट्टा धारकों को भूमि स्वामी बनाया जाएगा।
- 3 लाख के पीएम आवास योजना को पूरा करेंगे।
- बिजली बिल और समेकित कर जो देते हैं उन्हें आवास बनाने की पात्रता दी जाएगी।
- महिलाओं के नाम पर दर्ज संपत्तियों पर प्रॉपर्टी टैक्स से 25% की छूट दी जाएगी।
- हर महीने 7 तारीख से पहले संपत्ति कर जमा करने वालों को 10% की छूट दी जाएगी।
- हर नगर निगम में महापौर सम्मान निधि की स्थापना होगी।
- यूपीएससी मैंस पास करने वाली उम्मीदवारों को 1 लाख दिए जाएंगे।
- हर नगरी निकाय में व्यावसायिक केंद्र में बिजली सड़क शौचालय पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं दी जाएंगे।
- बाजारों में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट की सुविधा का विस्तार होगा।
- छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल और कॉलेज में मुफ्त वाईफाई लगाया जाएगा।
- स्ट्रीट वेंडर्स को पीएम सम्मन निधि से 30000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
- स्मार्ट बेंडिंग जॉन फूड स्ट्रीट की स्थापना की नीति बनेगी सड़क पर व्यापार को बढ़ावा देंगे।
- बिना जुर्माना या ब्याज लगाये पुराने संपत्ति कर को एक मुफ्त निपटाया जाएगा।
- स्कूल और कॉलेज में छात्रों के लिए फ्री सैनिटरी पैड की व्यवस्था।
- शिव सहायता समूह बनाए जाएंगे हर नगर निगम में बर्तन बैंक होगा।
- महतारी वंदन योजना की महिलाओं को ढाई लाख रुपए तक का ऋण और फ्री ट्रेनिंग दी जाएगी।।
- यूजर चार्ज का युक्त युक्तिकरण किया जाएगा। हर घर में कचरा बाल्टी दी जाएगी।
- स्मार्ट वेस्ट मॉनिटरिंग सिस्टम लागू किया जाएगा जिससे रात को भी सफाई होगी।
- माय सिटी मोबाइल ऐप लॉन्च किया जाएगा इसमें नगर निगम की सीमाएं ऑनलाइन होगी।
- हर जोन में एक सेवा केंद्र बनाया जाएगा ताकि बार-बार नगर निगम दफ्तर ना जाना पड़े।।
- निगम क्षेत्र में जरूरत के अनुसार पानी टंकियां बनेगी, नगर निगम क्षेत्र में सीकिल सेल स्क्रीनिंग केंद्र बनाए जाएंगे।
- हर नगर निगम क्षेत्र में गोकुल नगर बनाए जाएंगे ताकि गोवंश संरक्षण देखभाल और उनके रहने का बंदोबस्त हो सके।
- कारों दो पहिया वाहनों के लिए व्यवस्थित पार्किंग का इंतजाम।
- नालंदा परिसर की तरह सभी नगर निगम इलाकों में सार्वजनिक स्टडी सेंटर शुरू किया जाएगा। पुस्तकालय में सीट की संख्या बढ़ाई जाएगी।
सीएम साय ने कहा जमीनी स्तर पर लागू करेंगे योजनाएं
इस मौके पर प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव – 2025 में भारतीय जनता पार्टी के लिए दिया आपका हर एक वोट, छत्तीसगढ़ के उज्जवल भविष्य की असली ताकत बनेगा। “हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे” के संकल्प के साथ प्रदेश को समृद्धि और सुख-शांति की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में भाजपा सरकार ने निरंतर प्रयास किया है। केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार ने जो कार्य किए हैं, वे सबके सामने है। हमने विकास, स्वच्छता और पारदर्शिता में नया उदाहरण प्रस्तुत किया है। सीएम साय ने कहा पिछले पांच वर्षों में हमारे नगरीय निकायों में कांग्रेस की सरकार ने भ्रष्टाचार और कुशासन का नया अध्याय लिख दिया। केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने में हमेशा बाधा उत्पन्न की गई। इन योजनाओं के सही तरीके से क्रियान्वयन में कांग्रेस सरकार ने हमेशा रोड़े अटकाए, जिससे जनता को उनका पूरा लाभ नहीं मिल पाया।
मूल्यवान सुझावों और अपेक्षाओं के आधार पर तैयार हुआ विश्वास पत्र
सीएम साय ने कहा कि नगरीय निकायों के समग्र विकास के लिए हमने जो विश्वास पत्र तैयार किया है, वह आपके मूल्यवान सुझावों और अपेक्षाओं के आधार पर है। हमारा प्रमुख उद्देश्य केवल योजनाओं का निर्माण नहीं, बल्कि उन योजनाओं को साकार रूप में लागू कर, नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारना है। इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर हम दृढ़ संकल्पित हैं। अब समय आ गया है कि भाजपा की सत्ता को स्थानीय निकायों में भी मजबूत करें, ताकि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का हर नागरिक को पूरा लाभ मिल सके। इस नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को चुनकर, केंद्र और राज्य के बाद अब निकायों में भी जनसेवा का अवसर दें। हम आपके सहयोग से नगरों को भी विकास की नई दिशा में ले जाएंगे, और हर गली, हर घर तक विकास की रोशनी पहुंचाएंगे। हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे।