रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मंगलवार को उनके निवास रायपुर नगर निगम की भाजपा महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने मुलाकात की। भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे ने नामांकन दाखिल करने से सीएम साय से मिली और उनका आशीर्वाद लिया। सीएम साय ने मीनल चौबे को विजय के लिए अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मीनल चौबे के साथ रायपुर शहर के चारों विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा और मोतीलाल साहू भी रहे।

मुख्यमंत्री साय ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि – नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव लोकतंत्र की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। आज रायपुर नगर निगम महापौर की भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे एवं 70 वार्डों के भाजपा पार्षद प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर रहे हैं। सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं। छत्तीसगढ़ की जनता ने विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में भाजपा को अपना भरपूर आशीर्वाद दिया था। निश्चित ही इस बार रायपुर नगर निगम सहित सभी नगरीय निकायों में भी प्रचंड मतों से भाजपा की जीत होगी।
