रायपुर। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव 2025 को लेकर भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें दुर्ग जिले के अहिवारा, कुम्हारी और अमलेश्वर नगर पालिका के अध्यक्ष प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिये गये हैं। कुम्हारी नगर पालिका से मीना वर्मा और अहिवारा से नटवर ताम्रकार भाजपा के प्रत्याशी होंगे। अमलेश्वर नगर पालिका परिषद से दयानंद सोनकर प्रत्याशी घोषित किये गये हैं। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने नगर पालिका अध्यक्ष पद के कुल 47 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिये हैं। इससे पहले पार्टी ने 25 जनवरी को अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी।

देखें पूरी सूची



