भिलाई। कृष्णा नगर हड्डी गोदाम के पास गोमांस बेचने के मामले में सुपेला पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मोहम्मद अनीस कुरेशी पिता हाजी मोहम्मद मजीद उम्र 52 साल निवासी तकियापारा गनी पार्षद के घर के पास से घेराबंदी कर पकड़ा गया। इससे एक दिन पहले इस मामले में राज सोनी नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने आरोपी अनीस कुरैशी को जेल भेज दिया है। उसके खिलाफ धारा 325,3(5) बीएनएस, 10 छ.ग. कृषिक परिरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
बता दें 19 जनवरी को बजरंग दल के लोगों ने कृष्णा नगर हड्डी गोदाम के पास गोमांस बेचे जाने का खुलासा किया था। बजरंग दल ने स्टिंग कर पूरे मामले का खुलासा किया। इस दौरान भारी हंगामा हुआ। गोमांस बेचने वाले आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने गौ मांस बेचने के आरोपी राज सोनी उर्फ राजेश के एक मकान से करीब दस किलो गौ मांस, दूसरे मकान से 30 किलो गौ मांस जब्त किया था। इसके साथ ही अब्बास कुरैशी के गोदाम से दस गाय की खाल को जब्त किया। वहीं गोमांस खरीदने वाले एक युवक लोकेश सोनी ने अपने घर पर फांसी लगा ली। इस मामले में परिजनों ने आरोप लगाया कि बजरंग दल के लोगों के हंगामे से डरकर उसने फांसी लगाई। बहरहाल इस पूरे मामले में पुलिस ने अपराध कायम किया और आरोपियों की तलाश शुरू की।
सुपेला पुलस ने बुधवार को आरोपी राज सोनी पिता धरम सोनी (25) निवासी कृष्णा नगर हड्डी गोदाम के पास को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। वहीं इस मामले में दूसरा आरोपी अनीस कुरैशी फरार था जिसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस को आरोपी राज सोनी उर्फ राजेश के मकान से करीब दस किलो गौ मांस तथा दुसरे मकान से तीस किलो गौं मांस व पांच नग सिर तथा एक नग पैर का हडडी व मोहम्मद अनीस कुरेशी के गोदाम से दस नग गाय की खाल को मिली थी। गुरुवार को पुलिस ने फरार आरोपी अनीस कुरैशी को भी गिरफ्तार कर लिया।