बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मंगलवार को जवानों के वाहन को नक्सलियों ने ब्लास्ट से उड़ा दिया है। वाहन में ब्लास्ट होने से 7 जवानों के शहीद होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बीजापुर जिले के कुटरू इलाके में बख्तरबंद गाड़ी ब्लास्ट के चपेट में आई है। इस ब्लास्ट में 8 जवानों के गंभीर रूप से घायल होने की भी खबर है। घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार घटना कुटरु इलाके में अम्बेली नाला के पास पहले से घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया है। इस ब्लास्ट में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ब्लास्ट में अब तक 7 जवानों के शहीद होने की खबर है। वहीं 8 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। शहीद होने वाले और घायल होने वाले सभी जवान DRG दंतेवाड़ा के हैं। IG बस्तर रेंज सुंदर राज पी. ने इस घटना की पुष्टि की है।
खबर अपडेट हो रही है। ….