बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में धान खरीदी के साथ प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ धान के कोचियों के ऊपर कार्रवाई कर रही है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि मंडी खाद्य और राजस्व विभाग की टीम सतत निगरानी कर रही है। अब तक अवैध धान के 19 प्रकरण दर्ज किए गए हैं और 563.20 क्विंटल धान अब तक जब्त हो चुका है। सभी मामलों में मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
ग्राम डढारी के सुरेश कुमार साहू से 40 क्विंटल धान, ग्राम कुसुमकसा के कृपाराम सिन्हा से 36.80 क्विंटल धान, ग्राम गुजरा के नरेश कुमार भुआर्य से 31.20 क्विटल धान, ग्राम मड़ियाकट्टा के पुरानिक राम सोरी से 24 क्विंटल धान कुल 04 प्रकरण अंतर्गत 132 क्विंटल धान जप्ती की कार्यवाही की गई है और कार्यवाही की है प्रक्रिया लगातार चल रही है यह कुछ मामले हैं जिसका जिक्र हमने किया है और भी इससे जुड़े हुए मामले हैं।

जिला खाद्य अधिकारी तुलसी राम ठाकुर ने बताया कि अपने पजीकृत रकबे में संपूर्ण धान का विक्रय करने वाले किसान उत्पादित धान का विक्रय समर्थन मूल्य पर करने के बाद यदि कुछ रकबा शेष बच रहा है। उसे समर्पण करते हुए शेष रकबे को लॉक करवा लें। जिससे उनके शेष रकबे पर फर्जी खरीदी या कोई भी कोचिया या व्यापारी अपना धान विक्रय न कर सके।
