भिलाई। सिरसा गेट भिलाई तीन पर बने अंडरपास को लेकर बड़ी खबर है। रेलवे ने उक्त अंडरपास को तीन दिन बंद रखने का निर्णय लिया है। 20 जुलाई 2024 की सुबह 9 बजे से 22 जुलाई 2024 की शाम 6 बजे तक इस अंडर पास को अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा।

दरअसल सिरसा गेट अंडरपास की सड़क की मरम्मत व बारिश के पानी की निकासी की व्यव्स्था बनानी है। इसके लिए रायपुर रेल मंडल द्वारा मरम्मत कार्य के लिए 20.07.2024 की सुबह 9:00 बजे से 22.07.2024 की संध्या 18:00 बजे तक इस अंडर ब्रिज को अस्थायी रूप से बंद करना निश्चित किया है। सुरक्षा की दृष्टि से अंडरपास का मरम्मत किया जाना अति आवश्यक है।
