ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: युवक ने कुत्ते को मारकर फंदे से लटकाया, वीडियो वायरल हुआ तो बोला पागल था इसलिए मारा… माफी भी मांगी
Share
Notification Show More
Latest News
धर गए राहगीरों से लूट करने वाले बदमाश, दुर्ग भिलाई में 14 वारदातों को दिया था अंजाम
September 12, 2025
सेक्टर 09 चौक पर लहराया 50 फीट ऊंचा भगवा ध्वज, सनातनियों की एकजुटता का बना प्रतीक
September 12, 2025
आंगनबाड़ी केंद्र में बच्ची की मृत्यु पर हटाए गए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका,पर्यवेक्षक भी निलंबित
September 12, 2025
पीडब्ल्यूडी के कार्यों की समीक्षा : डिप्टी सीएम अरुण साव ने जताई कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी
September 12, 2025
राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता : विभिन्न राज्यों के युवाओं का योग कौशल देख दर्शक भी हैरान, अलग-अलग वर्ग में हुए प्रदर्शन
September 12, 2025
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

युवक ने कुत्ते को मारकर फंदे से लटकाया, वीडियो वायरल हुआ तो बोला पागल था इसलिए मारा… माफी भी मांगी

By Mohan Rao Published July 8, 2024
Share
युवक ने की कुत्ते की हत्या
SHARE

दुर्ग। जिले के निकुम गांव में एक युवक ने कुत्ते को मारकर पेड़ से फंदा बनाकर फांसी पर लटका दिया। घटना शनिवार की बताई जा रही है। अंडा थाना क्षेत्र में निकुम भाटापारा हाई स्कूल के सामने युवक ने कुत्ते को पहले डंडे से पीट-पीटकर मार दिया और इसके बाद रस्सी से पेंड पर लटका दिया। रास्ते से चल रहे एक युवक ने इसका वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। वायरल होने के बाद रविवार को पशु प्रेमी पहुंचे तो तब तक मृत कुत्ते से फंदे से उतार कर दफना दिया। पशु प्रेमी जानकारी जुटाते हुए कुत्ते को मारने वाले शख्स तक पहुंचे तो उसने बताया कि कुत्ता पागल हो चुका था और राह चलते कईयों को काट दिया। इसलिए उसे मार दिया। बाद में उसने वीडियो जारी कर माफी भी मांगी।

कुत्ते को मारकर लटकाने वाले शख्स का नाम भुवनेश्वर निर्मलकर है। वीडियो वायरल होने पर पशु प्रेमी भुवनेश्वर के पास पहुंच गए। उन्होंने उसे धमकी दी कि इसकी शिकायत पुलिस में करेंगे। इस दौरान भुवनेश्वर ने कहा कि कुत्ता पागल हो गया था। कुत्ते ने उसके बच्चों के साथ-साथ कई मवेशियों को भी काटा है। राह चलते किसी को भी काटने के लिए दौड़ता था। इससे क्षेत्र के सभी लोग परेशान थे। भुवनेश्वर ने बताया कि, 6 जुलाई को उसने कुत्ते को डंडे से मारा, वह वहीं ढेर हो गया। उसकी सांसें चल रही थी तो उसने मेन रोड के किनारे लगे पेड़ में रस्सी से बांधकर फांसी पर लटका दिया।

खुद भी डॉग लवर है भुनेश्वर
भुनेश्वर ने बताया कि वह खुद भी डॉग लवर है और उसके अपने घर एक कुत्ता पाल रखा है। उसने पशु प्रेमियों को दिखाया कि उसने अपने घर में स्ट्रीट डॉग को पालकर रखा है। पर जब मृतक कुत्ता पागल हो गया और सभी को काटने लगा तो उसने ऐसा किया। उसने कहा कि उसे ये नहीं पता कि जिला प्रशासन को इसकी सूचना देनी थी। उसने माफी मांगते हुए कहा आगे से ऐसा कभी नहीं करेगा।

You Might Also Like

धर गए राहगीरों से लूट करने वाले बदमाश, दुर्ग भिलाई में 14 वारदातों को दिया था अंजाम

सेक्टर 09 चौक पर लहराया 50 फीट ऊंचा भगवा ध्वज, सनातनियों की एकजुटता का बना प्रतीक

आंगनबाड़ी केंद्र में बच्ची की मृत्यु पर हटाए गए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका,पर्यवेक्षक भी निलंबित

पीडब्ल्यूडी के कार्यों की समीक्षा : डिप्टी सीएम अरुण साव ने जताई कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी

राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता : विभिन्न राज्यों के युवाओं का योग कौशल देख दर्शक भी हैरान, अलग-अलग वर्ग में हुए प्रदर्शन

Mohan Rao July 8, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शहरों के विकास को मिलेगी गति…. नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने 15 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन
Next Article Gustakhi Maaf: अकूत कमाई और क्वालिफिकेशन में क्राइम Gustakhi Maaf: क्या वाकई सच हो जाएंगी भविष्यवाणियां

Ro.No.-13380/165

× Popup Image
Camp 1 BHILAI में दो लड़कों को उठा ले गए ये लोग CCTV देखिए | Faizan Khan | KP News
Subscribe

Advertisement

Advertisement


You Might Also Like

धर गए राहगीरों से लूट करने वाले बदमाश, दुर्ग भिलाई में 14 वारदातों को दिया था अंजाम

September 12, 2025

सेक्टर 09 चौक पर लहराया 50 फीट ऊंचा भगवा ध्वज, सनातनियों की एकजुटता का बना प्रतीक

September 12, 2025

आंगनबाड़ी केंद्र में बच्ची की मृत्यु पर हटाए गए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका,पर्यवेक्षक भी निलंबित

September 12, 2025

पीडब्ल्यूडी के कार्यों की समीक्षा : डिप्टी सीएम अरुण साव ने जताई कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी

September 12, 2025
Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?