रायपुर। छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का तबाबदला हुआ है। बुधवार देर शाम को सरकार ने आदेश जारी कर 19 राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का तबादला कर दिया। बस्तर के संयुक्त कलेक्टर सुशील कुमार शुक्ला को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय का नया रजिस्ट्रार (कुल-सचिव) बनाया गया है। इसी प्रकार सारंगढ़-बिलाईगढ़ के अपर कलेक्टर शैलाभ कुमार साहू मंत्रालय भेज दिया गया है। उमाशंकर अग्रवाल को नगर निगम रायपुर का अपर आयुक्त होंगे। इसके अलावा राजनांदगांव के संयुक्त कलेक्टर उमेश कुमार पटेल को भी मंत्रालय भेजा गया है।
देखिए तबादला सूची


रायपुर में 169 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर
राजधानी रायपुर के SSP संतोष कुमार सिंह ने 169 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया है। जिसमें 2 सब इंस्पेक्टर, 21 ASI समेत 100 से ज्यादा हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल शामिल हैं। इनमें से ज्यादातर पुलिस कर्मचारियों के थानों में बदलाव किया गया है। इसके अलावा रक्षित केंद्र के दर्जनों पुलिसकर्मियों को थाने में नियुक्ति दी गई है।






