भिलाई। नगर पालिक निगम रिसाली में शुक्रवार को आधार अपडेट कराने पहुंची महिला ने जमकर हंगामा किया। महिला आधार ऑपरेटर से भिड़ गई और अनाप सनाप गालियां देने लगी। महिला ने आधार ऑपरेटर पर महिलाओं से छेड़छाड़ और पैसे लेकर अपडेट करने का आरोप लगाया। इस दौरान ऑपरेटर को ना सिर्फ गंदी गालिया दी बल्कि ऑपरेटर पर चप्पल भी चलाया। इस पूरे मामले का एक वीडियो भी सामने आया है। अत्याधिक गाली गलौच होने के कारण उक्त वीडियो को हम नहीं दिखा पा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार रिसाली नगर निगम के आधार सेवा केंद्र में आधार कार्ड बनवाने और सुधारने के लिए टीम बैठती है। एक महिला जो अन्य प्रदेश से आकर यहां निवास कर रही है और चाहती है कि इनके आधार कार्ड में पता बदल दिया जाए। लेकिन आधार अपडेट सेंटर में ऑपरेटर ने सरकारी निर्देशों के अनुसार जो दस्तावेज मांगे वह उपलब्ध नहीं करा पा रही थी। ऑपरेटर ने यह भी कहा कि उक्त दस्तावेज उपलब्ध कराने पर अपडेट हो जाएगा।
फिर क्या था यह सुनकर महिला आक्रोशित हो गई और आधार कार्ड ऑपरेटर को गंदी-गंदी गालियां देने लगी और तो और चप्पल उठाकर मारने करने का भी प्रयास किया। आरोप लगाया कि यह अपने ऑफिस में महिलाओं के हाथ पड़कर बैठा होता है। इसके अलावा भी कई आरोप महिला ने लगाए। जबकि आधार ऑपरेटर किसी का हाथ इसलिए पकड़ता है ताकि मशीन पर ठीक से रखा जाए और उसके फिंगरप्रिंट स्कैन हो सके। इसे ही महिला छेड़छाड़ का नाम दे रही है।
इस मामले को लेकर आधार सुपरवाइजर ऑपरेटर जो नगर निगम भिलाई में अपना कार्य करते हैं हमने उनसे चर्चा की तब उन्होंने इस घटना की पुष्टि करते हुए सारी प्रक्रिया को समझाया। इस बात से भी इनकार नहीं किया कि उनके ऊपर जनप्रतिनिधियों एवं बड़े अधिकारियों का दबाव लगातार बना रहता है और ऐसे में ऑपरेटर के लिए कार्य करना काफी मुश्किल भरा हो जाता है। फिलहाल ऐसे बढ़ते मामलों को देखते हुए नगर पालिका निगम रिसाली के आधार ऑपरेटर अब इसकी शिकायत जिला कलेक्टर से करने का मन बना लिए हैं। वे चाहते हैं की नगर निगम परिसर में कार्य करने के लिए इन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाए और किसी प्रकार का दबाव ना बनाया जाए जिससे यह निर्भय होकर अपना कार्य सुचारू रूप से कर सकें।