ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: भारतीय राजनीति और ड्रामा क्वीन
Share
Notification Show More
Latest News
गरियाबंद एनकाउंटर : मारे गए सभी नक्सलियों के शव बरामद, बीजापुर में दो नक्सली ढेर
September 12, 2025
कुम्हारी रेलवे स्टेशन क्षेत्र में रेलवे की बड़ी कार्रवाई, 50 साल पुराने कब्जों पर चलाया बुलडोजर
September 12, 2025
विधायक गोमती साय ने सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
September 12, 2025
shreekanchanpath 330 # 12 September 2025
shreekanchanpath 330 # 12 September 2025
September 12, 2025
Breaking News : एगरोल ठेला लगाने वाले दो भाईयों का अपहरण, यूपी की कार से भाग निकले आरोपी
September 12, 2025
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: भारतीय राजनीति और ड्रामा क्वीन

By Om Prakash Verma Published May 18, 2024
Share
SHARE

-दीपक रंजन दास
ड्रामेबाजी का राजनीति से चोली-दामन का रिश्ता है। ड्रामेबाज नेता मीडिया को मसाला देकर अकसर जनता का मनोरंजन करते हैं। राजनीति की बॉलीवुड प्रीति के पीछे भी ड्रामेबाजी का हाथ है। कहां रोना है, कितना रोना है, रोते-रोते बात कैसे करनी है, इसमें उन्हें भी महारत होती है। वो बुक्का फाड़ कर रो सकते हैं और रावण जैसा अट्टहास भी कर सकते हैं। इलेक्ट्रानिक मीडिया के आने के बाद तो ऐसे नेताओं की चांदी हो गई है जो अभिनय शास्त्र में विशारद हैं। सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया को जेल से रिहा करना पड़ा। ऐन चुनाव के बीच हुई इस घटना ने पढ़ी-लिखी जमात को एक तगड़ा संकेत दे दिया। इसके असर को रोकना जरूरी था। चुनाव का वक्त बहसबाजी का नहीं होता। चुनाव के दौरान माहौल बनाने और उसे बनाए रखने पर फोकस किया जाता है। केजरीवाल की रिहाई के बाद सबसे बड़ा मुद्दा यह था कि इस मुद्दे को सुर्खी बनने से कैसे रोका जाए। इसके लिए एक बड़े ड्रामे की जरूरत थी। दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी की तरफ से राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने इस जरूरत को पूरा कर दिया। स्वाति मालीवाल का विवादों से पुराना रिश्ता है। उन दिनों देश में ‘मी-टू’ का दौर चल रहा था। महिलाएं बचपन में या कार्यस्थल पर अपने साथ हुए यौन दुव्र्यवहार की खबरें साझा कर रही थीं। यह सूची लगातार लंबी होती जा रही थी। स्वाति मालीवाल ने तब यह कहकर सनसनी पैदा कर दी थी कि उनके पिता ने बचपन में उनका यौन शोषण किया था। हालांकि इस आरोप को सुनने से पहले ही स्वाति के पिता का देहांत हो चुका था। स्वाति ने कहा था कि पिता के हाथों यौन उत्पीडि़त होने की इस घटना ने ही उन्हें महिला अस्मिता की लड़ाई लडऩे के लिए प्रेरित किया। पिछले साल उन्होंने यह कहकर सुर्खियां बटोरी थीं कि उन्हें दिल्ली एम्स के सामने हाथ पकड़कर घसीटा गया। आईटी ग्रेजुएट स्वाति एचसीएल में काम करती थी। उसने अन्ना हजारे के आंदोलन ‘इंडिया अगेन्स्ट करप्शन’ से राजनीति में एंट्री ली। इसके बाद केजरीवाल और सिसोदिया के संगठन ‘परिवर्तन’ से जुड़ गईं। 2015 में उन्हें दिल्ली महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया जहां नियुक्तियों को लेकर उनपर कई आरोप लगे। स्वाति ने आप नेता जयहिन्द से विवाह किया था पर जल्द ही यह शादी टूट गई। पर इस बार आरोप गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के निवास पर उनके पीए ने उनके साथ बदसलूकी की। उनकी छाती और पेट पर प्रहार किए गए। पीरियड्स की वजह से वो पहले ही तकलीफ में थीं। ऐसे मामलों में आरोपी चाहे लाख सफाई दे, उसकी सुनता कौन है। जनता वही सुनती है जो वो सुनना चाहती है। मुसीबत तो पुलिस की है। मामला राजनीतिक है। जांच पूरी होने से पहले ही जिसका जो बिगडऩा होगा, बिगड़ जाएगा।

You Might Also Like

गरियाबंद एनकाउंटर : मारे गए सभी नक्सलियों के शव बरामद, बीजापुर में दो नक्सली ढेर

कुम्हारी रेलवे स्टेशन क्षेत्र में रेलवे की बड़ी कार्रवाई, 50 साल पुराने कब्जों पर चलाया बुलडोजर

विधायक गोमती साय ने सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

Breaking News : एगरोल ठेला लगाने वाले दो भाईयों का अपहरण, यूपी की कार से भाग निकले आरोपी

राधाकृष्णन ने ली उपराष्ट्रपति पद की शपथ, पीएम मोदी व पूर्व उपराष्ट्रपति धनकड़ भी रहे मौजूद, सीएम साय ने बधाई

Om Prakash Verma May 18, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं से भरी चलती बस में लगी आग, आठ लोग जिंदा जले, दो दर्जन से अधिक झुलसे एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं से भरी चलती बस में लगी आग, आठ लोग जिंदा जले, दो दर्जन से अधिक झुलसे
Next Article Bhilai Breaking : चौहान ग्रीन वैली में पानी पर बवाल, भरी गर्मी में सड़क पर आए लोग

Ro.No.-13380/165

× Popup Image
Camp 1 BHILAI में दो लड़कों को उठा ले गए ये लोग CCTV देखिए | Faizan Khan | KP News
Subscribe

Advertisement

Advertisement


You Might Also Like

गरियाबंद एनकाउंटर : मारे गए सभी नक्सलियों के शव बरामद, बीजापुर में दो नक्सली ढेर

September 12, 2025

कुम्हारी रेलवे स्टेशन क्षेत्र में रेलवे की बड़ी कार्रवाई, 50 साल पुराने कब्जों पर चलाया बुलडोजर

September 12, 2025

विधायक गोमती साय ने सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

September 12, 2025

Breaking News : एगरोल ठेला लगाने वाले दो भाईयों का अपहरण, यूपी की कार से भाग निकले आरोपी

September 12, 2025
Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?