ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: IPL 2024 : कोलकाता और पंजाब मैच में टूटे कई रिकार्ड, छा गया छत्तीसगढ़ का छोरा शशांक
Share
Notification Show More
Latest News
राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता : विभिन्न राज्यों के युवाओं का योग कौशल देख दर्शक भी हैरान, अलग-अलग वर्ग में हुए प्रदर्शन
September 12, 2025
भिलाई तीन कॉलेज में भव्य एलुमनी मीट का आयोजन, पूर्व छात्रों ने साझा किए संस्मरण
September 12, 2025
छत्तीसगढ़ में बाल विवाह उन्मूलन की दिशा में बड़ा कदम, बाल विवाह मुक्त घोषित किए जाने की प्रक्रिया में बालोद जिला
September 12, 2025
गरियाबंद एनकाउंटर : मारे गए सभी नक्सलियों के शव बरामद, बीजापुर में दो नक्सली ढेर
September 12, 2025
कुम्हारी रेलवे स्टेशन क्षेत्र में रेलवे की बड़ी कार्रवाई, 50 साल पुराने कब्जों पर चलाया बुलडोजर
September 12, 2025
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedSports

IPL 2024 : कोलकाता और पंजाब मैच में टूटे कई रिकार्ड, छा गया छत्तीसगढ़ का छोरा शशांक

By Mohan Rao Published April 27, 2024
Share
SHARE

कोलकाता (स्पोर्स्ट्स डेस्क)। शुक्रवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए आईपीएल के 42 वें मैच में पंजाब किंग्स ने इतिहास रच दिया। इस मैच में कई रिकार्ड बने और टूटे। मैच में सलामी बल्लेबात जॉनी बेयरेस्टो ने अपने खराब फार्म से छुटकारा पाया तो वहीं छत्तीसगढ़ का छोरा शशांक सिंह भी छा गया। लगातार बेस्ट फार्म के साथ मैदान में उतरे शशांक ने छक्कों की बारिश करते हुए पंजाब को आसान जीत दिलाई। इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 262 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे पंजाब ने आठ गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 261 रन बनाए थे। फिल सॉल्ट ने 37 गेंद में 75 रन और सुनील नरेन ने 32 गेंद में 71 रन की पारी खेली। जवाब में प्रभसिमरन सिंह ने 20 गेंद में 54 रन की पारी खेल पंजाब को तूफानी शुरुआत दिलाई। इसके बाद जॉनी बेयरस्टो ने 48 गेंद में 108 रन और छत्तीसगढ़ के शशांक सिंह ने 28 गेंद में 68 रन की नाबाद पारी खेल पंजाब को जीत दिलाई। इस जीत के साथ पंजाब की टीम नौ मैचों में तीन जीत और छह हार के साथ छह अंक लेकर आठवें स्थान पर आ गई है। वहीं, कोलकाता की टीम दूसरे स्थान पर बरकरार है। उसके आठ मैचों के बाद पांच और तीन हार के साथ 10 अंक हैं।

जाॅनी बेयरेस्टो

एक साल पुराना रिकार्ड तोड़ा
262 रन चेज कर पंजाब ने टी20 क्रिकेट में सबसे बड़े लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करने का एक साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। पिछले साल दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सेंचुरियन में 259 रन चेज किए थे। वहीं, पंजाब ने आईपीएल में सबसे बड़े चेज का चार साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। 2020 में राजस्थान ने पंजाब के खिलाफ ही शारजाह में 224 रन सफलतापूर्वक चेज किए थे। इस मैच में कुल 523 रन बने, जो किसी आईपीएल मैच में दोनों टीमों को मिलाकर (एग्रीगेट) दूसरा सबसे ज्यादा रन हैं। इसी सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चिन्नास्वामी में हुए मैच में दोनों पारियों को मिलाकर 549 रन बने थे, जो सबसे ज्यादा थे। वहीं, इसी सीजन सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच हैदराबाद में खेले गए मैच में भी दोनों पारियों को मिलाकर 523 रन बने थे।

पंजाब ने लगाए 24 छक्के
इस मैच में पंजाब की ओर से 24 छक्के लगे, जो आईपीएल मैच की किसी एक पारी में किसी टीम द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। इससे पहले इसी सीजन चिन्नास्वामी में सनराइजर्स ने बेंगलुरु के खिलाफ 22 छक्के जड़े थे। वहीं, टी20 क्रिकेट में किसी एक पारी में लगे यह दूसरे सबसे ज्यादा छक्के हैं। पंजाब से आगे केवल नेपाल की टीम है। उसने 2023 में एशियाई खेलों के दौरान मंगोलिया के खिलाफ 26 छक्के जड़े थे।  दोनों पारियों को मिलाकर इस मैच में कुल 42 छक्के लगे। पंजाब की ओर से 24 छक्के के अलावा कोलकाता की ओर से 18 छक्के लगे। 42 छक्के किसी एक टी20 मैच में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड है। इस मामले में दूसरे नंबर भी आईपीएल के मुकाबले ही हैं। इसी सीजन सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच हैदराबाद में खेले गए मैच में 38 छक्के लगे थे। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच इसी सीजन चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भी 38 छक्के लगे थे।

You Might Also Like

राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता : विभिन्न राज्यों के युवाओं का योग कौशल देख दर्शक भी हैरान, अलग-अलग वर्ग में हुए प्रदर्शन

भिलाई तीन कॉलेज में भव्य एलुमनी मीट का आयोजन, पूर्व छात्रों ने साझा किए संस्मरण

छत्तीसगढ़ में बाल विवाह उन्मूलन की दिशा में बड़ा कदम, बाल विवाह मुक्त घोषित किए जाने की प्रक्रिया में बालोद जिला

गरियाबंद एनकाउंटर : मारे गए सभी नक्सलियों के शव बरामद, बीजापुर में दो नक्सली ढेर

कुम्हारी रेलवे स्टेशन क्षेत्र में रेलवे की बड़ी कार्रवाई, 50 साल पुराने कब्जों पर चलाया बुलडोजर

Mohan Rao April 27, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नशेड़ी पुलिस कर्मी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, दो भाइयों ने मिलकर दिया वारदात को अंजाम… आरोपी गिरफ्तार
Next Article परीक्षा परिणाम को लेकर है तनाव तो करें इस नंबर पर कॉल, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया टोल फ्री नंबर

Ro.No.-13380/165

× Popup Image
Camp 1 BHILAI में दो लड़कों को उठा ले गए ये लोग CCTV देखिए | Faizan Khan | KP News
Subscribe

Advertisement

Advertisement


You Might Also Like

राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता : विभिन्न राज्यों के युवाओं का योग कौशल देख दर्शक भी हैरान, अलग-अलग वर्ग में हुए प्रदर्शन

September 12, 2025

भिलाई तीन कॉलेज में भव्य एलुमनी मीट का आयोजन, पूर्व छात्रों ने साझा किए संस्मरण

September 12, 2025

छत्तीसगढ़ में बाल विवाह उन्मूलन की दिशा में बड़ा कदम, बाल विवाह मुक्त घोषित किए जाने की प्रक्रिया में बालोद जिला

September 12, 2025

गरियाबंद एनकाउंटर : मारे गए सभी नक्सलियों के शव बरामद, बीजापुर में दो नक्सली ढेर

September 12, 2025
Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?