ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Politics: कोरबा से सरोज का नाम, कई और भी दावेदार, कांग्रेस के कब्जे वाली सीटों पर भाजपा की पैनी नजर; सभी 11 सीटें जीतने का लक्ष्य
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 123वीं कड़ी, बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों ने बढ़ाया उत्साह
June 29, 2025
shreekanchanpath 256 # 29 June 2025
shreekanchanpath 256 # 29 June 2025
June 29, 2025
दुर्ग सांसद विजय बघेल की कल रेलवे जीएम से होगी बैठक, यात्री सुविधा व रेल विकास पर होगी चर्चा
June 29, 2025
मन की बात : पीएम मोदी बोले- आपातकाल में की गई संविधान की हत्या… 10 वर्षों में योग और भी हुआ भव्य
June 29, 2025
एक जुलाई से बढ़ेगा रेल किराया, एसी व नॉन एसी कोच के टिकट हो सकते हैं महंगे
June 29, 2025
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedPoliticsRaipur

CG Politics: कोरबा से सरोज का नाम, कई और भी दावेदार, कांग्रेस के कब्जे वाली सीटों पर भाजपा की पैनी नजर; सभी 11 सीटें जीतने का लक्ष्य

By Om Prakash Verma Published February 15, 2024
Share
सरोज पाण्डेय
SHARE

रायपुर (श्रीकंचनपथ न्यूज़)। लोकसभा चुनाव को अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। मार्च में कभी भी आचार संहिता लगने की संभावना है। ऐसे में राजनीतिक दलों की तैयारियां भी तेज हो गई है। प्रदेश में सत्ता बदलने के बाद हालात तेजी से बदले हैं और विगत 2019 के चुनाव में 9 सीटें जीतने वाली भाजपा ने इस बार सभी 11 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। माना जा रहा है कि सत्तारूढ़ दल में प्रत्याशियों के नामों को लेकर माथापच्ची अंतिम दौर में है। विधानसभा चुनाव की ही तर्ज पर भाजपा लोकसभा चुनाव में भी चौंकाने वाले नामों का ऐलान कर सकती है। ऐसा ही एक नाम कोरबा सीट से चर्चा में है। यहां से दुर्ग की सांसद रही सरोज पाण्डेय का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। लोकसभा चुनाव में पराजय के बाद पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में भेजा था। कार्यकाल खत्म होने के बाद पार्टी ने उन्हें रिपीट नहीं किया है। भाजपा आलाकमान ने हाल ही में नामचीन बड़े नेताओं को लोकसभा चुनाव लड़वाने का संकेत दिया था।

कोरबा लोकसभा सीट से वैसे तो कई दावेदारों की चर्चा है, लेकिन दुर्ग जिले में महापौर, विधायक और सांसद रह चुकीं सरोज पाण्डेय का नाम सर्वाधिक सुर्खियों में है। माना जा रहा है कि 2019 में कोरबा क्षेत्र से लोकसभा से चुनाव जीतने वाली ज्योत्सना महंत को कांग्रेस पार्टी फिर से प्रत्याशी बना सकती है। ऐसे में यदि भाजपा भी यहां से महिला प्रत्याशी उतारती है तो नजारा रोमांचक हो सकता है। ज्योत्सना महंत सीनियर कांग्रेस नेता और वर्तमान में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत की पत्नी हैं। महंत खुद इस सीट से 2009 में सांसद रह चुके हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में यहां से भाजपा के बंसीलाल महतो ने जीत दर्ज की थी। लेकिन 2019 में एक बार फिर कांग्रेस ने यह सीट भाजपा से हथिया ली थी। यह वह समय था जब पूरे देश में मोदी लहर चल रही थी। बावजूद इसके भाजपा को कोरबा सीट से पराजय का सामना करना पड़ा। माना जा रहा है कि इस बार के लोकसभा चुनाव पर हालिया सम्पन्न विधानसभा चुनाव का असर देखने को मिल सकता है। कांग्रेस इस सीट को बचाने की जुगत लगा रही है, जबकि भाजपा हर हाल में कोरबा को अपने पाले में देखना चाहती है। इसके चलते कोरबा लोकसभा क्षेत्र में दिलचस्प हालात होने की संभावना है। राजनीति के जानकारों का मानना है कि सरोज पाण्डेय कद्दावर और दमदार नेत्री होने की वजह से कोरबा में नतीजों को बदलने का माद्दा रखतीं हैं।

बदलते रहे हैं प्रत्याशी
कोरबा संसदीय सीट की बात करें तो यहां के मतदाता हर बार अपना जनप्रतिनिधि बदलते रहे हैं। पिछले 3 चुनावों के नतीजों पर गौर करें तो दो बार कांग्रेस और 1 बार भाजपा ने जीत हासिल की है। 2009 में यहां से डॉ. चरणदास महंत सांसद निर्वाचित हुए थे। वे केन्द्रीय मंत्री भी रहे। इसके बाद हुए 2014 के अगले चुनाव में भाजपा के डॉ. बंशीलाल महतो सांसद निर्वाचित हुए। वहीं 2019 के चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस ने बाजी मारी। यदि मतदाताओं की इसी परंपरा की चर्चा करें तो कोरबा के हालात भाजपा के लिए दुरूस्त कहे जा सकते हैं।

कांग्रेस से महंत ही प्रत्याशी
इधर, यह पूरी तरह से तय माना जा रहा है कि कांग्रेस का प्रत्याशी महंत ही होगा। प्रारंभिक तौर पर यह करीब-करीब तय है कि वर्तमान सांसद ज्योत्सना महंत ही कांग्रेस प्रत्याशी होंगी। लेकिन यदि किन्हीं कारणवश यह संभव नहीं हो पाता है तो पार्टी डॉ. चरणदास महंत को मैदान में उतार सकती है। डॉ. महंत पहले भी इस सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें टिकट दी थी। जीत के बाद मुख्यमंत्री पद के 4 दावेदारों में से एक चरणदास महंत भी थे। बाद में उन्हें छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। वर्तमान में डॉ. महंत विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं।

भाजपा में कई और दावेदार
कोरबा लोकसभा सीट से भाजपा की ओर से दावेदारों की लंबी लाइन है, लेकिन विकास महतो का नाम दावेदारों की सूची में आगे है। विकास महतो पूर्व सांसद बंशीलाल महतो के सुपुत्र है। हालांकि बंशीलाल महतो का निधन हो चुका है। स्व. बंशीलाल महतो कोरबा सीट से 2014 से 2019 तक पार्टी के सांसद रहे। उनके निधन के बाद भाजपा ने विगत लोकसभा चुनाव में उनके पुत्र विकास महतो को टिकट दिया था, लेकिन मोदी लहर के बावजूद वे चुनाव हार गए। महतो के अलावा पूर्व महापौर जागेश लांबा को भी पार्टी का बड़ा चेहरा माना जाता है। उन्होंने 2013 में पार्टी टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन वे कांग्रेस के जयसिंह अग्रवाल से चुनाव हार गए थे।

टारगेट पर सभी सीटें
भाजपा ने राज्य की सभी 11 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। 2019 के चुनाव में पार्टी को 9 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं कोरबा और जगदलपुर की सीटों पर उसे पराजय का सामना करना पड़ा था। पार्टी नेतृत्व लम्बे समय से बस्तर पर फोकस करता रहा है, इसलिए इस बार भाजपा जगदलपुर लोकसभा सीट को अपने लिए आसान मान रही है। इसीलिए दूसरी सीट कोरबा पर ज्यादा जोर-आजमाइश चल रही है। हालांकि भाजपा की एक चिंता जांजगीर चांपा जिला भी। यहां की जांजगीर सीट से हालिया सम्पन्न विधानसभा चुनाव में भाजपा को एक भी सीट नहीं मिली है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 123वीं कड़ी, बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों ने बढ़ाया उत्साह

दुर्ग सांसद विजय बघेल की कल रेलवे जीएम से होगी बैठक, यात्री सुविधा व रेल विकास पर होगी चर्चा

मन की बात : पीएम मोदी बोले- आपातकाल में की गई संविधान की हत्या… 10 वर्षों में योग और भी हुआ भव्य

एक जुलाई से बढ़ेगा रेल किराया, एसी व नॉन एसी कोच के टिकट हो सकते हैं महंगे

डॉ आंबेडकर बिजनेस कॉन्क्लेव एवं एक्सिलेंस अवॉर्ड्स, सीएम साय ने कहा- छत्तीसगढ़ में उद्योग-धंधों के लिए अनुकूल माहौल

Om Prakash Verma February 15, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लाखों श्रद्धालु बनेंगे बाबा की बारात के साक्षी, दया सिंह बोले- भव्य होगा आयोजन, बांटे जाएंगे 31 हजार आमंत्रण पत्र
Next Article Bijapur : नए सुरक्षा बल कैंप पर नक्सलियों ने दागे UBGL, 6 आईईडी भी मिले, पुलिस ने तेज की सर्चिंग
× Popup Image

Ro.No.-13286/35

#news #bhilainews #kpnewsbhilai #kpnewscg  #kpnews #cgnews #chhattisgarh #chhattisgarhnews #bhilai #bhilaidurg #bhilaidiaries #bhilai_chhattisgarh__ #durgbhilai #bhilaichhattisgarh #bhilaicityIntroducing Shree KP News Channel - Your Window to Chhattisgarh's Hindi NewsWelcome to Shree KP News, Chhattisgarh's top Hindi news channel. We're here to keep you  updated on everything that matters. Our coverage is broad – from politics to entertainment, Bollywood to business, and sports to local stories. Our dedicated team works non-stop to bring you the latest news, whether it's a big political change, a new movie, market trends, or sports highlights. Trust us for real-time updates and reliable reporting. We speak your language – Hindi – and our goal is to empower you with the news you need. Stay connected, stay informed!follow us onSubscribe To Our Channel:
https://www.youtube.com/@KPNews_
Official website: https://www.shreekanchanpath.com/
Like us on Facebook: https://www.facebook.com/shreekanchanpath.cg
Follow us on Twitter: https://twitter.com/KPNewsCG
Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/shreekpnews/?igshid=YmMyMTA2M2Y%3D
Durg Bhilai में CRAZZY36 के साथ fitness & fun एक ही जगह पे ft. KP NEWS
Subscribe

Advertisement

Advertisement


RSS MP News Feed

You Might Also Like

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 123वीं कड़ी, बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों ने बढ़ाया उत्साह

June 29, 2025

दुर्ग सांसद विजय बघेल की कल रेलवे जीएम से होगी बैठक, यात्री सुविधा व रेल विकास पर होगी चर्चा

June 29, 2025

मन की बात : पीएम मोदी बोले- आपातकाल में की गई संविधान की हत्या… 10 वर्षों में योग और भी हुआ भव्य

June 29, 2025

एक जुलाई से बढ़ेगा रेल किराया, एसी व नॉन एसी कोच के टिकट हो सकते हैं महंगे

June 29, 2025
Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?