ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Cabinet News: मंत्रियों के नामों पर सस्पेंस, दिल्ली से लौटे सीएम ने कहा- नए चेहरों को मिलेगी जगह
Share
Notification Show More
Latest News
डिप्टी सीएम शर्मा ने की बीजापुर में नक्सल उन्मूलन एवं अंदरूनी क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा
November 9, 2025
शाकंभरी महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, बोले- शिक्षा किसी भी समाज एवं राष्ट्र की उन्नति का मुख्य आधार
November 9, 2025
बायोफ्यूल एक्सपो व सेमीनार : छत्तीसगढ़ में जैव ईंधन के उत्पादन में 3,500 करोड़ रुपये का हो रहा निवेश
November 9, 2025
राज्यपाल डेका ने विद्यार्थियों और लखपति दीदियों को किया सम्मानित
November 9, 2025
CG Crime : सूने मकानों में सेंधमारी करने वाले बांग्लादेशी चोर पकड़ाए, फेरी वाला बनकर करते थे रेकी
November 9, 2025
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedPoliticsRaipur

CG Cabinet News: मंत्रियों के नामों पर सस्पेंस, दिल्ली से लौटे सीएम ने कहा- नए चेहरों को मिलेगी जगह

By Om Prakash Verma Published December 18, 2023
Share
2024 : विष्णु सरकार करेगी सौगातों की बौछार
सीएम साय
SHARE

भिलाई (श्रीकंचनपथ न्यूज़)। छत्तीसगढ़ के बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल को भाजपा आलाकमान की मंजूरी मिल गई है। रविवार को दोनों उपमुख्यमंत्रियों के साथ दिल्ली गए सीएम विष्णुदेव साय सोमवार सुबह रायपुर लौट आए। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने जल्द ही नए मंत्रिमंडल का गठन करने की बात कही। मंत्रिमंडल में नए और पुराने चेहरों का समावेश होगा। कुल 10 मंत्रियों के नामों को हरी झंडी मिलने की खबर है। इससे पहले मंत्रियों का शपथ ग्रहण टाल दिया गया था, क्योंकि पार्टी आलाकमान ने कुछ नामों को भावी रणनीति के हिसाब से सटीक नहीं पाया था। सीएम विष्णुदेव साय मंत्री पद के दावेदारों की पूरी सूची लेकर दिल्ली गए थे। उनके मुताबिक, वरिष्ठ नेताओं से हुई चर्चा के बाद जल्द ही मंत्रिमंडल का गठन कर लिया जाएगा। इधर, नई सरकार ने कल 19 दिसम्बर से विधानसभा का तीन दिवसीय संक्षिप्त शीतकालीन सत्र बुलाया है। सत्र के प्रारम्भ में नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण होगा।

नवनिर्वाचित सरकार के मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्रियों के नाम तय होने के बाद अब मंत्रियों के नाम भी फायनल हो गए हैं। सीएम विष्णुदेव साय दिल्ली से बंद लिफाफे में नए मंत्रियों के नाम लेकर लौट आए हैं। इसके बाद एक बार फिर कयास लगना शुरू हो गए हैं। सर्वाधिक चर्चाएं इस बात को लेकर है कि किन-किन नए चेहरों को मौका मिलने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी आलाकमान पूरी कवायद आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कर रहा है। पार्टी सूत्रों की मानें तो साय के मंत्रिमंडल में इस बार चौकाने वाले नाम हो सकते हैं। पार्टी जातिगत समीकरण को साधते हुए मंत्रिमंडल को विस्तार दे सकती है। इसमें जिस तरह नए चेहरे के रूप में विजय शर्मा को पहली बार विधायक बनते ही उप मुख्यमंत्री बनाया गया है, उसी तरह मंत्री भी बनाए जा सकते हैं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी हर वर्ग को साधना चाहेगी। मुख्यमंत्री आदिवासी वर्ग से, उप मुख्यमंत्री ओबीसी और सामान्य वर्ग से बनाने के बाद मंत्रियों में भी इसी तरह जातिगत समीकरण देखने को मिल सकता है। इसमें नए चेहरे चौका सकते हैं।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार के मंत्रिमंडल में कौन-कौन 10 विधायक मंत्री बनाए जाएंगे, यह जल्द ही सार्वजनिक हो जाएगा। पार्टी सूत्रों की मानें सीएम साय समेत उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव व विजय शर्मा ने रविवार को दिल्ली में हाईकमान से मुलाकात की। इन नेताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल व अन्य के साथ बैठक में मंत्रिमंडल को लेकर मंथन करने के बाद नाम तय किए। गौरतलब है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री समेत 13 मंत्री ही हो सकते हैं। अब तक मुख्यमंत्री और दो उप मुख्यमंत्री समेत तीन नियुक्त हो चुके हैं। बाकी 10 को मंत्री बनाना है। जिन नामों की एक बार फिर से चर्चा है उनमें ओबीसी वर्ग से विधायक व पूर्व आइएएस ओपी चौधरी, अनुसूचित जाति वर्ग से गुरु खुशवंत साहेब शामिल हैं। इनके अलावा प्रदेश में महिला विधायकों में रेणुका सिंह, गोमती साय और लता उसेंडी में से किसी एक को मंत्री बनाया जा सकता है। मंत्री बनाने के लिए छह पुराने चेहरे पर भी चर्चा है। इनमें वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, अजय चंद्राकर, केदार कश्यप, धरमलाल कौशिक और अमर अग्रवाल में से तीन से चार ही मंत्री बनाए जाएंगे। वहीं, बस्तर संभाग से केदार कश्यप, लता उसेंडी और विक्रम उसेंडी तीन दावेदार हैं। इसके अलावा नए चेहरे में किरणदेव और पूर्व आइएएस व विधायक नीलकंठ टेकाम भी मंत्री बनाए जा सकते हैं।

प्रोटेम स्पीकर कल दिलाएंगे विधायकों को शपथ
छठी विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह कल 19 दिसम्बर को होगा। प्रोटेम स्पीकर रामविचार नेताम सुबह 11 बजे से शपथ दिलाने की शुरुआत करेंगे। विधायक अपनी सुविधा के अनुसार शपथ या प्रतिज्ञा ले सकते हैं। नवनिर्वाचित विधायकों को सुविधा दी गई है कि वे छत्तीसगढ़ी, संस्कृत, हिंदी और अंग्रेजी में भी शपथ ले सकते हैं। विधानसभा सत्र के पहले दिन सबसे पहले सदन के नेता यानी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत शपथ लेंगे। इसके बाद मंत्रिमंडल के सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। इसी दिन विधानसभा के अध्यक्ष का चुनाव भी होगा। विधानसभा सत्र के अगले दिन 20 दिसंबर बुधवार को राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इस दौरान राज्यपाल सरकार की प्राथमिकता पर अपनी बात रखेंगे। इसके बाद 21 दिसंबर को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। शासकीय काम किए जाएंगे। इस सत्र के दौरान अनुपूरक बजट पर भी चर्चा हो सकती है। संकेत मिले है कि नई सरकार 5 हजार करोड़ से अधिक का अनुपूरक बजट ला सकती है।

विधानसभाध्यक्ष के लिए डॉ. रमन निर्विरोध
छत्तीसगढ़ की परंपरा को कायम रखते हुए विपक्षी दल कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष के लिए आए नाम का समर्थन किया। भाजपा ने डॉ. रमन सिंह का नाम सदन के अध्यक्ष के लिए तय किया था। उनका निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। इससे पहले रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन जमा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव व विजय शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल और धरमलाल कौशिक के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत भी मौजूद थे। इस दौरान डॉ. सिंह ने कहा, मैं पक्ष और विपक्ष दोनों को धन्यवाद देता हूं। हम नई जिम्मेदारी की ओर बढ़ रहे हैं। मुझे इस पवित्र सदन और पूरे छत्तीसगढ़ के 90 विधायकों के संरक्षण का दायित्व मिलने जा रहा है। इधर, विधानसभा में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन सौंपने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजे इस त्यागपत्र में लिखा है कि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद का निर्वहन कर रहा हूं, किंतु पार्टी द्वारा मुझे छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामित किया गया है। अत: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से मेरा त्यागपत्र स्वीकार किया जाए।

You Might Also Like

डिप्टी सीएम शर्मा ने की बीजापुर में नक्सल उन्मूलन एवं अंदरूनी क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा

शाकंभरी महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, बोले- शिक्षा किसी भी समाज एवं राष्ट्र की उन्नति का मुख्य आधार

बायोफ्यूल एक्सपो व सेमीनार : छत्तीसगढ़ में जैव ईंधन के उत्पादन में 3,500 करोड़ रुपये का हो रहा निवेश

राज्यपाल डेका ने विद्यार्थियों और लखपति दीदियों को किया सम्मानित

CG Crime : सूने मकानों में सेंधमारी करने वाले बांग्लादेशी चोर पकड़ाए, फेरी वाला बनकर करते थे रेकी

Om Prakash Verma December 18, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लोकसभा चुनाव की तैयारी: भाजपा का ये है सियासी गणित, विष्णु, मोहन और भजन के जरिए बनाई खास रणनीति
Next Article आदिवासी समाज के नवनिर्वाचित विधायकों का सम्मान, सीएम साय बोले- पीएम मोदी ने पूरी की आदिवासी समाज की इच्छा

Ro.No.-13481/162

× Popup Image
#news #bhilainews #kpnewsbhilai #kpnewscg  #kpnews #cgnews #chhattisgarh #chhattisgarhnews #bhilai #bhilaidurg #bhilaidiaries #bhilai_chhattisgarh__ #durgbhilai #bhilaichhattisgarh #bhilaicityIntroducing Shree KP News Channel - Your Window to Chhattisgarh's Hindi NewsWelcome to Shree KP News, Chhattisgarh's top Hindi news channel. We're here to keep you  updated on everything that matters. Our coverage is broad – from politics to entertainment, Bollywood to business, and sports to local stories. Our dedicated team works non-stop to bring you the latest news, whether it's a big political change, a new movie, market trends, or sports highlights. Trust us for real-time updates and reliable reporting. We speak your language – Hindi – and our goal is to empower you with the news you need. Stay connected, stay informed!follow us onSubscribe To Our Channel:
https://www.youtube.com/@KPNews_
Official website: https://www.shreekanchanpath.com/
Like us on Facebook: https://www.facebook.com/shreekanchanpath.cg
Follow us on Twitter: https://twitter.com/KPNewsCG
Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/shreekpnews/?igshid=YmMyMTA2M2Y%3D
Durg में अस्पताल की लापरवाही से मचा हड़कंप! नसबंदी के दौरान दो लोगों की मौT || KP News || NIshant
Subscribe

Advertisement

Advertisement


You Might Also Like

डिप्टी सीएम शर्मा ने की बीजापुर में नक्सल उन्मूलन एवं अंदरूनी क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा

November 9, 2025

शाकंभरी महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, बोले- शिक्षा किसी भी समाज एवं राष्ट्र की उन्नति का मुख्य आधार

November 9, 2025

बायोफ्यूल एक्सपो व सेमीनार : छत्तीसगढ़ में जैव ईंधन के उत्पादन में 3,500 करोड़ रुपये का हो रहा निवेश

November 9, 2025

राज्यपाल डेका ने विद्यार्थियों और लखपति दीदियों को किया सम्मानित

November 9, 2025
Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?