रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर सभी सीटों पर शुक्रवार को मतदान खत्म हो गया है। दूसरे चरण के लिए 17 नवंबर को 70 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। मतदान खत्म होने के बाद देर रात 10 बजे तक फाइनल आंकड़े सामने आए। प्रदेश में इस बार कुल 70.59% मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा मतदान बालोद जिले की संजारी बालोद विधानसभा सीट पर 84.57 प्रतिशत हुआ है। वहीं सबसे कम मतदान रायपुर जिले की दक्षिण विधानसभा में 52.11% हुआ है।
गरियाबंद जिले की नक्सल प्रभावित सीट बिंद्रानवागढ़ को छोड़कर बाकी 69 सीटों पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग हुई। वहीं बिंद्रानवागढ़ के 9 बूथों पर सुबह 7 से सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान हुआ। बाकी के सभी मतदान केंद्रों में 69 सीटों की तरह ही मतदान हुआ। गरियाबंद और धमतरी जिले में नक्सली हमला और छिटपुट घटनाओं के बीच दूसरे चरण का मतदान संपन्न हुआ। कुल मिलाकर 90 विधानसभा सीटों की जतना ने प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर दिया है। अब 3 दिसंबर को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसके बाद नई सरकार बनाने की कवायद शुरू हो जाएगी।
बुजुर्गों, युवाओं और दिव्यांगों में दिखा उत्साह
मतदान के दौरान बुजुर्गों, युवाओं और दिव्यागों में में जमकर उत्साह देखने को मिला। पहली बार वोट करने पहुंची युवतियां काफी खुश दिखीं। रायपुर में 60 साल के बुजुर्ग दिव्यांग रामनरेश मतदान करने पहुंचे। मतदान केंद्र में दिव्यांग मतदाताओं के लिए में व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान बुजुर्गों ने युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। मतदाता सेल्फी जोन में पहुंचकर सेल्फी लेते हुए देखे गए।

समयवार दूसरे चरण चुनाव की 70 सीटों पर मतदान का प्रतिशत
- सुबह 09 बजे तक 5.71 प्रतिशत मतदान
- सुबह 11 बजे तक 19.65 प्रतिशत मतदान
- दोपहर 01 बजे तक 37.87 प्रतिशत मतदान
- दोपहर 03 बजे तक 55.31 प्रतिशत
- शाम 05 बजे तक 68.15 प्रतिशत मतदान
- रात 07 बजे तक 69.85 प्रतिशत मतदान
70 विधानसभा सीटों पर मतदान का प्रतिशत
- अभनपुर में 60.13 प्रतिशत
- अहिवारा में 67.77 प्रतिशत
- अकलतरा में 67.97 प्रतिशत
- अंबिकापुर में 65.5 प्रतिशत
- आरंग में 68.60 प्रतिशत
- बैकुंठपुर में 73.56 प्रतिशत
- बलौदा बाजार में 77.79 प्रतिशत
- बसना में 83.47 प्रतिशत
- बेलतरा में 59.8 प्रतिशत
- बेमेतरा में 77.4 प्रतिशत
- भरतपुर सोहनत में 81.80 प्रतिशत
- भाटापारा में 74.27 प्रतिशत
- भटगांव में 81.35.5 प्रतिशत
- भिलाई नगर में 66.35 प्रतिशत
- बिलाईगढ़ में 70.39 प्रतिशत
- बिलासपुर में 66.28 प्रतिशत
- बिल्हा में 66.39 प्रतिशत
- बिंद्रानवागढ़ में 75.20 प्रतिशत
- चंद्रपुर में 62.50 प्रतिशत
- धमतरी में 78.80 प्रतिशत
- धरमजयगढ़ में 72.36 प्रतिशत
- धरसीवां में 71.86 प्रतिशत
- डोंडी लोहारा 81.24 प्रतिशत
- दुर्ग शहर में 62.80 प्रतिशत
- दुर्ग ग्रामीण में 70.12 प्रतिशत
- गुंडरदेही में 83.01 प्रतिशत
- जैजैपुर में 68.10 प्रतिशत
- जांजगीर चांपा में 74.59 प्रतिशत
- जशपुर में 70.47 प्रतिशत
- कसडोल में 67.19 प्रतिशत
- कटघोरा में 72.36 प्रतिशत
- खल्लारी में 70.69 प्रतिशत
- खरसिया में 81.43 प्रतिशत
- कोरबा में 65.83 प्रतिशत
- कोटा में 65.69 प्रतिशत
- कुनकुरी में 72.66 प्रतिशत
- कुरूद में 82.60 प्रतिशत
- लैलुंगा में 76.42 प्रतिशत
- लोरमी में 64.48 प्रतिशत
- लुंड्रा में 70.50 प्रतिशत
- महासमुंद में 68.16 प्रतिशत
- मनेंद्रगढ़ में 69.90 प्रतिशत
- मरवाही में 78.27 प्रतिशत
- मस्तूरी में 66.40 प्रतिशत
- मुंगेली में 65.89 प्रतिशत
- नवागढ़ में 74.58 प्रतिशत
- पाली-तानाखार में 79.35 प्रतिशत
- पामगढ़ में 67.48 प्रतिशत
- पाटन में 83.90 प्रतिशत
- पत्थलगांव में 71.25 प्रतिशत
- प्रतापपुर में 79.56 प्रतिशत
- प्रेमनगर में 68. 5 प्रतिशत
- रायगढ़ में 71.23 प्रतिशत
- रायपुर उत्तर में 54.50 प्रतिशत
- रायपुर दक्षिण में 52.11 प्रतिशत
- रायपुर पश्चिम में 54.68 प्रतिशत
- रायपुर ग्रामीण में 53.80 प्रतिशत
- राजिम में 74.80 प्रतिशत
- रामानुजगंज में 65.50 प्रतिशत
- रामपुर में 76.65 प्रतिशत
- साजा में 78.63 प्रतिशत
- सक्ति में 69.90 प्रतिशत
- सामरी में 83.42 प्रतिशत
- संजारी बालोद में 84.07 प्रतिशत
- सरायपाली में 71.12 प्रतिशत
- सारंगढ़ में 79.37 प्रतिशत
- सिहावा में 78.20 प्रतिशत
- सीतापुर में 68.40 प्रतिशत
- तखतपुर में 61.5 प्रतिशत
- वैशाली नगर में 53 प्रतिशत




