कांकेर। अंतागढ़ के कांग्रेस विधायक अनंत नाग को बगावत भारी पड़ गई। टिकट कटने से नाराज बागी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे अनूप नाग को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस पार्टी ने पार्टी के विरुद्ध चुनाव लड़ने के एलान के बाद पार्टी से निष्कासित किया है। कांग्रेस अध्यक्ष की अनुशंसा पर प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैन्दू ने आदेश जारी किया है।
![](https://shreekanchanpath.com/wp-content/uploads/2024/06/ezgif.com-animated-gif-maker.gif)
कांकेर जिले की अंतागढ़ विधानसभा सीट में कांग्रेस के मौजूदा विधायक अनूप नाग को टिकट नहीं मिलने के बाद बागी हो गए। अनूप नाग ने निर्दलीय नामांकन फॉर्म भर दिया। इस बीच माना जा रहा था कि अनुप नाग अपना नाम वापस ले लेंगे और कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन करेंगे। हालांकि उन्होंने नामांकन वापस नहीं लिया। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने एक्शन लिया और उन्हें 6 साल के लिए निस्कासित कर दिया है। 2018 के विधानसभा चुनाव में अनूप नाग ने बीजेपी के विक्रम उसेंडी को 13414 मतों से हराया था। अनूप नाग को 75061 वोट मिले थे। वहीं बीजेपी के विक्रम उसेंडी को 43647 मत मिले थे।