रायपुर । राजधानी रायपुर में एक बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। पारिवारिक विवाद हत्या का कारण बना। घटना 17 अक्टूकर की रात की बताई जा रही है। शराब के नशे में घर पहुंचा युवक अपनी मां से विवाद करने लगा और फिर विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने अपनी मां को लाठी पीट-पीटकर मार दिया। हत्या के बाद आरोपी युवक फरार हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। मामला रायपुर के तिल्दानेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम बिलाडी का है।
पुलिस ने बताया कि अमित यादव शराब का आदी है और हमेशा नशे में अपनी मां से विवाद करता रहता है। 17 अक्टूबर की देर रात वह शराब पीकर घर पहुंचा था। इसके उसका अनी मां दशरीथ के बीच विवाद हुआ। यह विवाद धीरे-धीरे मारपीट करने लगा। अमित ने लाठी से बेदम पिटाई कर दी। वहीं दशरीथ यादव के सिर पर गहरा चोट लगने के कारण खून से लतपत हो गई थी। पूरी तरह घायल हो गई थी। पड़ोसी हंगामा सुनकर घर के सामने जुट गए। इसके बाद घायल महिला को तिलदा के सरकारी अस्पताल लाया गया। वहीं इलाज के दौरान दशरीथ यादव की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में अनिल उर्फ अमित यादव के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।