ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ट्रंप ने स्पीकर नैंसी पेलोसी को लिखा पत्र, महाभियोग प्रक्रिया रोकने को कहा
Share
Notification Show More
Latest News
कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी, उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित
कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी, उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित
January 27, 2023
अनोखी शादी : बेटे की मौत के बाद बुजुर्ग ससुर ने 42 साल छोटी बहू से कर ली शादी, मंदिर में लिए फेरे… चर्चा में जोड़ी
January 27, 2023
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने महासमुंद में किया ध्वजारोहण, शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने महासमुंद में किया ध्वजारोहण, शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित
January 27, 2023
Fire in Durg : आधी रात दुर्ग की दो दुकानों में लगी भीषण आग, आग बुझाने अग्निशमन दल को घंटों करनी पड़ी मशक्कत
January 27, 2023
शराबी प्रधान पाठक नशे में पहुंचा स्कूल, ध्वजारोहन से पहले ग्रामीणों ने की शिकायत…. DEO ने किया निलंबित
January 27, 2023
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Featured

ट्रंप ने स्पीकर नैंसी पेलोसी को लिखा पत्र, महाभियोग प्रक्रिया रोकने को कहा

By @dmin Published December 18, 2019
Share
SHARE

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी को एक पत्र लिख कर उनके खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया रोकने को कहा है। यह सुनवाई बुधवार को एक चर्चा के साथ शुरू होने वाली है। ट्रंप ने पेलोसी को लिखे एक पत्र में कहा है कि महाभियोग डेमोक्रेट सांसदों के शक्ति के अप्रत्याशित एवं असंवैधानिक दुरुपयोग को दर्शाता है। अमेरिकी विधायी इतिहास की लगभग ढाई शताब्दी में कभी ऐसा नहीं हुआ।हाउस ज्यूडिशियरी कमेटी द्वारा पेश महाभियोग के अनुच्छेदों को संवैधानिक सिद्धांत, व्याख्या या न्यायशास्त्र के किसी भी मानक के तहत अयोग्य बताते हुए ट्रंप ने कहा कि इसमें किसी अपराध, दुष्कर्म और किसी अपराध का जिक्र नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘अवैध महाभियोग की प्रक्रिया शुरू कर आप अपने पद की शपथ का उल्लंघन करेंगी, आप संविधान के प्रति आपकी निष्ठा को खत्म कर रही हैं और आप अमेरिकी लोकतंत्र में खुले आम युद्ध की घोषणा कर रही हैं।’ ट्रंप ने कहा कि महाभियोग की इस प्रक्रिया की शुरुआत से अभी तक वह बुनियादी संवैधानिक अधिकार से वंचित रहे हैं।

गौरतलब है कि अमेरिकी सांसद बुधवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर महाभियोग लाने के लिए ऐतिहासिक और बहुप्रतीक्षित मतदान करने वाला है।

राष्ट्रपति ट्रंप के विरुद्ध पारित हो सकता है महाभियोग

अमेरिका में रूढ़िवादी झुकाव रखने वाले डेमोक्रेटिक सांसदों ने एक-एक करके घोषणा की है कि वे इस सप्ताह राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ महाभियोग के लिए मतदान करने को तैयार हैं। डेमोक्रेट सांसदों का यह संकल्प बताता है कि बुधवार को कांग्रेस में महाभियोग पेश किया जाएगा और वह पारित भी हो जाएगा। ट्रंप अमेरिका के ऐसे तीसरे राष्ट्रपति होंगे जिनके विरुद्ध महाभियोग चलाया जाएगा।

ट्रंप पर उच्च अपराधों और दुष्कर्म के आरोपों के अलावा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति को दो डेमोक्रेट नेताओं के खिलाफ जांच के लिए दबाव डालने के आरोप हैं। हालांकि ट्रंप ने अपने ऊपर लगे हर आरोप को सिरे से खारिज करते हुए आरोप लगाया कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि 2020 के चुनाव में उन्हें सत्ता से बाहर किया जा सके।

डेमोक्रेटों के नेतृत्व वाली प्रतिनिधि सभा में ट्रंप के खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव मतदान के लिए लाया जाएगा। इसके बाद यह तय होगा कि ट्रंप पर लगे आरोपों को स्वीकार किया जाए या नहीं, और इसे रिपब्लिकन के नेतृत्व वाली सीनेट में ट्रंप को पद से हटाने का मामला चलाने के लिए भेजा जाए अथवा नहीं। ऐसा इसलिए क्योंकि 100 सदस्यों वाली सीनेट में ट्रंप की पार्टी के पास 53 सांसद हैं जबकि ट्रंप को सत्ता से बेदखल करने के लिए दो-तिहाई बहुमत चाहिए।



दो राष्ट्रपतियों के विरुद्ध चल चुका है महाभियोग

अमेरिका में अब तक किसी भी राष्ट्रपति को महाभियोग के बाद हटाया नहीं गया है। वॉटरगेट कांड में पूर्व राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन के खिलाफ महाभियोग की कार्रवाई होती, इससे पहले ही उन्होंने 1974 में इस्तीफा दे दिया।

वहीं, एंड्रयू जॉनसन के खिलाफ 1868 में महाभियोग की कार्रवाई की गई। उन पर आरोप था कि उन्होंने एक सरकारी अधिकारी को गैर कानूनी तरीके से बर्खास्त कर दिया था।

वहीं, 1998 में बिल क्लिंटन के खिलाफ महाभियोग की कार्रवाई उस वक्त की गई थी, जब मोनिका लेवेंस्की ने यौन उत्पीड़न के आरोप बिल क्लिंटन पर लगाए थे। उन्हें प्रतिनिधि सभा में मंजूरी मिली लेकिन सीनेट ने पद से नहीं हटाया।

You Might Also Like

कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी, उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

अनोखी शादी : बेटे की मौत के बाद बुजुर्ग ससुर ने 42 साल छोटी बहू से कर ली शादी, मंदिर में लिए फेरे… चर्चा में जोड़ी

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने महासमुंद में किया ध्वजारोहण, शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

Fire in Durg : आधी रात दुर्ग की दो दुकानों में लगी भीषण आग, आग बुझाने अग्निशमन दल को घंटों करनी पड़ी मशक्कत

शराबी प्रधान पाठक नशे में पहुंचा स्कूल, ध्वजारोहन से पहले ग्रामीणों ने की शिकायत…. DEO ने किया निलंबित

@dmin December 18, 2019
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत और अमेरिका 2 + 2 मंत्री स्तरीय वार्ता आज, विदेश और रक्षा नीति पर होगा जोर
Next Article नागरिकता कानून पर मचे बवाल पर अमित शाह बोले-जितना भी विरोध कर लो, नहीं झुकेगी सरकार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ro. No. – 12276/16

क्रमांक 4368/विप-इवेंट/टूरि.बो./2023

Shree Kanchanpath is Chhattisgarh s best Hindi News Channel. Shree KP news channel covers the latest news in politics, entertainment, Bollywood, business and sports. Stay tuned for all the breaking news in Hindi! follow us onSubscribe To Our Channel: https://www.youtube.com/channel/UCsJ0...Official website: https://www.shreekanchanpath.com/Like us on Facebook: https://www.facebook.com/shreekanchan...Follow us on Twitter: https://twitter.com/KPNewsCG?t=4kh-Vv7xwhvVs_Suj2DrXA&s=09Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/shreekpnews/?igshid=YmMyMTA2M2Y%3D
bhilai में सुंदरकांड का पाठ, तोड़ेगा Record... रामभक्त तैयार || KP News
Subscribe

Advertisement

Advertisement

You Might Also Like

कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी, उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी, उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

January 27, 2023

अनोखी शादी : बेटे की मौत के बाद बुजुर्ग ससुर ने 42 साल छोटी बहू से कर ली शादी, मंदिर में लिए फेरे… चर्चा में जोड़ी

January 27, 2023
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने महासमुंद में किया ध्वजारोहण, शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने महासमुंद में किया ध्वजारोहण, शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

January 27, 2023

Fire in Durg : आधी रात दुर्ग की दो दुकानों में लगी भीषण आग, आग बुझाने अग्निशमन दल को घंटों करनी पड़ी मशक्कत

January 27, 2023
Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?