कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हाथियों के हमले से दो महिलाओं की मौत हो गई है। चार ग्रामीण पुटु लेने गए थे इस दौरान हाथियों के चंगुल में फंस गए। घटना कटघोरा वन मंडल क्षेत्र का है। हमले में दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार कटघोरा वनमण्डल के चोटिया डंप एरिया में हांथीयों का कहर देखने को मिला। पुटु लेने गए चार ग्रामीणों को दंतैल हांथी ने अपना शिकार बनाया। घटना में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को डायल 112 की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि केंदई व ऐतमा नगर रेंज में 41 हांथीयों का दल लगातार विचरण कर रहा है जिससे फसलों को भी नुकसान पहुंच रहा है। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम हांथीयों को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास कर रहे हैं।