जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मामूली बात पर ग्रामीण की हत्या कर दी गई। गांव के ही दो लोगों ने लाठी डंडे से इतना पीटा की वह अधमरा हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद इस मामले में पुलिस ने गांव के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला जिले के सन्ना थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना 22 अगस्त की है। तुतटोली मैना निवासी लाल राम बहन दामाद के घर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में कुछ महिलाएं पानी लेकर अपने घर जा रही थी। लालराम को देखकर महिलाओं ने पागल आ गया कहने लगी। यह देख गांव के संतकुमार यादव एवं टूपो राम अपने हाथ में लाठी-डंडा लेकर पहुंचे और लालराम की पिटाई कर दी। पिटाई से लालराम बुरी तरह से घायल हो गया। घायल लाल राम को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान सोमवार 28 अगस्त को लालराम की मौत हो गई। मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।छ