भिलाई। छत्तीसगढ़ के सबसे हॉट सीट पाटन विधानसभा का प्रत्याशी घोषित होने के बाद सांसद विजय बघेल 19 अगस्त को पाटन दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे चुनावी तैयारियों का शंखनाद करेंगे। विजय बघेल के पाटन आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा हुआ। कार्यकर्ताओं ने जगह जगह स्वागत की तैयारियां कर रखी हैं। पतोरा से लेकर पाटन तक भाजपा प्रत्याशी सांसद विजय बघेल के स्वागत की तैयारियां हैं।
सांसद विजय बघेल के पाटन दौरे को चुनावी प्रचार अभियान की शुरुआत माना जा रहा है। पार्टी ने पहले से नाम की घोषणा कर एक तरह से सांसद विजय बघेल को प्रचार प्रसार का भरपूर समय दे दिया है। पाटन में सांसद विजय बघेल ने भाजपा मंडल अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और आगे की रणनीति बनाएंगे। इस दौरान अलग अलग मंडल अध्यक्षों द्वारा अपने अपने क्षेत्र में सांसद विजय बघेल का स्वागत किया जाएगा।




