दुर्ग। शिवनाथ नदी के पुराने पुल के पास शुक्रवार को नदी में युवक की लाश तैरती मिली। स्थानीय मछुवारों की नजर पड़ी तो उसे बाहर निकाला गया। मछुवारे श्याम डीमर ने अपने साथियों की मदद से नदी में तैर रहे शव को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिलहाल जांच जारी है।
मछुवारे श्याम डीमर ने बताया कि शुक्रवार को रोज की तरह नदी घाट पहुंचे तो देखा कि लाश तैर रही है। इसके बाद साथियों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को जिला अस्पताल के मरच्यूरी में भिजवा दिया। मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। मृतक ने लाश शर्ट व नीली जीन्स पहनी हुई थी। मृतक की उम्र 32 वर्ष के लगभग बताई जा रही है। फिलहाल पुलगांव पुलिस शव की शिनाख्ती का प्रयास कर रही है।