कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में नरकंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है। यहां के एक जंगल में यह कंकाल मिला जिसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच शुरू कर दी है। नरकंकाल की शिनाख्त को लेकर पुलिस स्पष्ट दावा नहीं कर पा रही है। हालांकि पुलिस ने संभावना जताई है कि यह कंकाल लगभग 20 दिन पूर्व से लापता रंगोले गांव निवासी प्रकाश सिंह कंवर पिता कृपाल सिंह (26) की है। फिलहाल पुलिस ने कंकाल के सैंपल जांच के लिए भेजा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार पाली थाना क्षेत्र के जंगल में नरकंकाल मिले हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कंकाल के अवशेष व वहां मिले कपड़ों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। कंकल के अवशेष की शिनाख्त के लिए पुलिस ने आसपास के लापता लोगों की जानकारी जुटाई है। पुलिस को आशंका है कि यह अवशेष ग्राम रंगोले निवासी प्रकाश सिंह कंवर की है। हालांकि पुलिस इसे लेकर पुख्ता नहीं है। फिलहाल फोरेंसिक जांच के लिए सैंपल को भेज दिया गया है।
पाली थाना प्रभारी अभिनवकांत सिंह ने बताया कि नर कंकाल किसका है, यह तो फिलहाल जांच के बाद स्पष्ट होगा। लेकिन मौके से मिले कपड़े के आधार पर रंगोले निवासी प्रकाश सिंह कंवर के रूप में इसी पहचान हुई है। प्रकाश सिंह 26 जुलाई से लापता है। इस संबंध में परिजनों ने पुलिस थाने में किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई है। परिजनों ने बताया कि प्रकाश सिंह शराब पीने का आदी है ओर अक्सर घर से गायब रहता है और 15-20 दिनों में एक बार वापस आता है। पुलिस को मौके पर शराब पार्टी के भी प्रमाण मिले हैं। पुलिस को यह भी आशंका है कि प्रकाश सिंह ने यहां कुछ लोगों के साथ बैठकर शराब पी और उसके बाद कोई अनहोनी हुई हो। फिलहाल रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।





