भिलाई। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में बिजली गुल होने पर पड़ोसी के घर सोना भारी पड़ गया। महिला दूसरे दिन सुबह जब अपने घर पहुंची तो घर का हाल देख हैरान रह गई। दरअसल महिला के घर पर रात में चोरों ने धावा बोल दिया। घर से लाखों के जेवर पार हो गए। इसके बाद महिला थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के पदुमनगर भिलाई 3 निवासी हेमावती सावलम (45) ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि 26 जुलाई की रात को वह अपने घर पर थी। रात 8 बजे आंधी तूफान आने से घर की बिजली चली गई। अंधेरा होने से वह डर गई और घर पर ताला लगाकर पड़ोस की परिचित के घर सोने के लिए चली गई। दूसरे दिन सुबह करीबन 5.45 बजे वापस अपने घर पहुंची तो सामने मेनगेट का दरवाजे का ताला खोलकर अंदर गई।
घर के अंदर कमर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। सूटकेस व बैग के भी कपडे बिखरे हुए थे। बैग के अंदर कपडों में रखा हुआ एक नग सोने का हार 3 तोला, एक नग सोने का नेकलेस 3 तोला, एक नग सोने का चैन 3 तोला, 4 नग सोने का चूडी 5 ग्राम, एक जोडी सोने का झुमका 5 ग्राम, 2 नग सोने की अंगूठी 3 ग्राम नहीं था। चोरी गए सोने की कीमत लगभग 4 से 5 लाख रुपए बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
