भिलाई। लंबे समय से भिलाई शहर वासी जिसका इंतजार कर रहे हैं वह अब खत्म होने वाला है। भिलाई में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री का दिव्य दरबार सजने जा रहा है। जयंती स्टेडियम ग्राउंड में 22, 23 व 24 सितंबर को पंडित धीरेन्द्र शास्त्री द्वारा श्री हनुमंत कथा का वाचन किया जाएगा। इस संबंध में आयोजक बोल बम सेवा समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी।

बोल बम सेवा सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि पंडित धीरेन्द्र शास्त्री का दिव्य दरबार की तैयारी लंबे समय से की जा रही थी। महाराज ने कथा का समय दे दिया है। दया सिंह ने बताया कि 22 सितंबर से 24 सितंबर तक पंडित धीरेन्द्र शास्त्री का दिव्य दरबार जयंती स्टेडियम से लगे मैदान में सजेगा। समिति द्वारा इसकी तैयारियां की जा रही है। दया सिंह ने बताया कि रोजाना पंडित शास्त्री का दिव्य दरबार व हनुमंत कथा का आयोजन होगा। सुबह 11 से 2 बजे तक बागेश्वर महाराज का दिव्य दरबार सजेगा और शाम 4 से 7 बजे तक श्री हनुमंत कथा का आयोजन होगा। दया सिंह ने भिलाई शहर वासियों से इस अलौकिक दिव्य दरबार में पहुंचकर श्री हनुमान की महिमा का बखान सुने और दिव्य दरबार में अपनी समस्याओं का समाधान करें।