दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले सर्पदंश का मामला सामने आया है। जिले के कटेकल्याण ब्लाक के माथाडी गांव में रविवार की सुबह एक बच्चे को जहरीले सांप ने डस लिया। परिजनों को एंबुलेंस नहीं मिली तो यहां गश्त करने वाले एक जवान ने मदद की। बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई।
मिली जानकारी के अनुसार कटेकल्याण ब्लाक के माथाडी गांव में सुबह बच्चा खेल रहा था। इस दौरान जहरीले सांप ने उसे डस लिया। सांप के डसने से वह गिर पड़ा। परिजनों ने पहले एंबुलेंस को सूचना दी लेकिन एंबुलेंस नहीं मिली। इसके बाद परिजन बच्चे को खुद ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर जाने लगे। इधर गश्त पर निकले जवानों को इसकी जानकारी लगी। इसके बाद एक जवान शैलेन्द्र कुमार अपनी बाइक लेकर पहुंचा और बच्चे को अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जवान ने अपना काम किया लेकिन बच्चे की रास्ते में ही मौत हो चुकी थी।