बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बड़र हादसा हो गया। यहा के देवरी थाना क्षेत्र में कच्चा मकान गिरने से एक दंपत्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मामला ग्राम सिरपुर का है, यहां लगातार हो रही बारिश से परिवार के दो लोग हादसे का शिकार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार घटना बुधवार रात की है। बताया जा रहा है कि संतराम यादव (55) और उनकी पत्नी कुंती बाई (50) सो रहे थे। बारिश के कारण उनका छप्पर और दीवार भरभराकर गिर पड़े। जिसके नीचे बदने से दोनों की मौत हो गई। जिस छप्पर के गिरने से यादव दंपत्ति की मौत हुई है वह प्लास्टिक और मुरम से बना हुआ था। रात भर बारिश से ईंट की दीवार गीली हो गई और अचानक गिर गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।