जगदलपुर। छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटक स्थल कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान को खराब मौसम के कारण बंद कर दिया गया है। सहायक वन संरक्षक द्वारा जारी सूचना के अनुसार कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में कोटामसर गुफा, कैलाश गुफा एवं अन्य सभी गुफा स्थल 31 अक्टूबर 2023 तक बंद रहेंगे। 16 जून से ही कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान को बंद कर दिया गया है। वन विभाग के अनुसार मानसून के मौसम में सुरक्षा के मद्देनजर पर्यटकों को गुफाओं में जाने पर रोक रहेगी।
Big news : पर्यटकों के लिए बंद हुआ कांगेर वैली नेशनल पार्क, खराब मौसम के कारण 31 अक्टूबर तक रहेगा बंद
