जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के कोड़ेनार थाना क्षेत्र में दामाद ने अपनी ड़ेढ़ सास की हत्या कर दी। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। आरोपी अपनी पत्नी से मिलने गया था और इस दौरान उसकी बड़ी बहन यानी डेढ़ सास से उसका विवाद हो गया और गुस्से में उसने कुल्हाडी व पत्थर से उसपर जानलेवा हमला कर दिया और वहां से भाग गया। गंभीर रूप से घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार कोड़ेनार थाना क्षेत्र के ग्राम छोटेकड़मा निवासी हरी अपनी पत्नी रतनी बघेल को छोड़कर दूसरी महिला के साथ रह रहा था। अपने दो बच्चों के साथ रतनी अपनी बड़ी बहन रयमती के साथ रह रही थी। रयमती का पति भी उसे छोड़ चुका था। दोनों बहने एक साथ रहने लगी थी। इस बीच शुक्रवार रात को हरी बघेल अपनी पत्नी रतनी से मिलने के लिए पहुंचा।
इस दौरान रायमति का हरी के साथ विवाद हुआ और विवाद इतना बढ़ गया कि हरी बघेल ने रायमति पर कुल्हाड़ी व पत्थर से वार कर दिया। इसके कारण रायमति गंभीर रूप से घायल हो गई। रायमति को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मेकाज में ही शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। इधर पुलिस ने इस मामले में आरोपी हरी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
