सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले सर्पदंश का मामला सामने आया है। यहां एक परिवार शादी से लौटकर घर पर जमीन में ही से गया। शुक्रवार की सुबह घर पर महिला की लाश मिली और उसका बेटे व पति बेहोश मिले। आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां बेटे की मौत हो गई। वहीं महिला के पति की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि इनकी मौत जहरीले सांप के काटने से हुई है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के कतकालो गांव निवासी विजय मांझी (48) अपनी पत्नी सुमित्रा (45) और बेटे शहद राम (25) के साथ शादी में गया था। शादी समारोह से लौटने के बाद पति-पत्नी दोनों एक कमरे में और दूसरे कमरे में बेटा सो गया। बताया जा रहा है कि तीनों जमीन पर ही सो गए थे। इस बीच रात में तीनों को जहरीले सांप ने काट लिया। शुक्रवार सुबह सुमित्रा मांझी अपने कमरे में मृत पाई गई।
वहीं पिता विजय और बेटे शहद को सीतापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान शहद राम ने भी दम तोड़ दिया। वहीं विजय मांझी का इलाज किया जा रहा है। गांव के लोगों ने जब घर महिला का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। किसी को भी पता नहीं था कि इनकी मौत कैसे हुई। अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने बताया किसी जहरीले सांप के काटने से इनकी मौत हुई है। सभी को जहरीले सांप ने काटा है।





