भिलाई Bhilai. शहर में सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। छावनी क्षेत्र में हुई दो चोरियों में यह आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से तकरीबन 3 लाख के सोने एवं चांदी के जेवर बरामद किया है। वहीं इस मामले में पुलिस को एक आरोपी की तलाश है जो फरार बताया जा रहा है। दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने रविवार को इस मामले का खुलासा किया है।
बता दें परदेशी राम महार निवासी आदर्श नगर कैम्प 1 छावनी ने थाना छावनी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका परिवार शादी में गया था। इस बीच उनके घर पर चोरी हो गई। चोरो ने इनके घर से सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी चोरी हुई। इसी कड़ी में गोकुल नगर निवासी संतोष कुमार भण्डारे ने 10 मई को शिकायत दर्ज कराई के इनके कैंन एक वाले घर में चोरी हुई। चोर इनके घर से भी सोने चांदी के जेवर चुराकर ले गए। दोनों मामलों में पुलिस को आरोपियों की तलाश थी।

जांच के दौरान छावनी पुलिस द्वारा आदतन आरोपियों पर नजर रखी जा रही थी। इस दौरान सीसी टीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने एक संदेही की पहखचान की। संदेही की पहचान रजत कुमार मांझी उर्फ पिल्ली के रूप में हुई। पुलिस की टीम ने रजत कुमार मांझी घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपने साथी जितेन्द्र तिवारी निवासी आदर्श नगर कैम्प 1 व मोहम्मद नौसाद निवासी कैम्प 01 के साथ मिलकर उक्त दोनों चोरियां की। इसके बाद पुलिस ने घटना में शामिल दूसरे आरोपी जितेन्द्र तिवारी को गिरफ्तार किया। वहीं एक अन्य आरोपी मोहम्मद नौसाद फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में एसीसीयू से एएसआई शमित मिश्रा, राजेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक चन्द्रशेखर बजीर, सत्येन्द्र मढ़रिया, आरक्षक नितिन सिंह, रिन्कू सोनी, भावेश पटेल, अरविन्द मिश्रा, अमित दुबे, संतोष गुप्ता एवं थाना छावनी से एसआई रमेन्द्र यादव व एएसआई अशोक यादव की उल्लेखनीय भूमिका रही।
