कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एसईसीएल की कुसमुंडा कोल खदान में बीती रात सुरक्षा कर्मियों ने गोली चलाई। बताया जा रहा है कि खदान में चोरी की नीयत से कुछ बदमाश घुसे थे। जैसे ही सुरक्षाकर्मियों को इसकी जानकारी हुई तो फायरिंग की। फायरिंग की आवाज सुनकर काम करने वाले ग्रामीणों ने काम बंद कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा एजेंसी त्रिपुरा रायफल्स द्वारा गोली चलाई गई।
मिली जानकारी के अनुसार एसईसीएल की कुसमुंडा खदान में शनिवार आधी रात केबल चोरी के इरादे कुछ बदमाश घुसे थे। सुरक्षा एजेंसी त्रिपुरा रायफल्स द्वारा चोरों पर फायरिंग की गई। फायरिंग के बाद खदान में ग्रामीणों ने काम बंद कर दिया। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच शुरू की। पुलिस ने गोली चलने की बात से इनकार किया है। यही नहीं जिन चोरों पर फायरिंग की गई वे भी खदान में नहीं मिले। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
