रायपुर। छत्तीसगढ़ में आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद 58 प्रतिशत आरक्षण पर लगी रोक को हटा दिया है। इसके साथ ही आरक्षण के आधार पर भर्ती और प्रमोशन के निर्देश भी दिए गए हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। जल संसाधन विभाग में 352 उप अभियंताओं के नियुक्ति आदेश जारी कर दिया गया है।
प्रदेश में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नियुक्ति आदेशों एक तरह से भरमार हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर विभागों की ओर से लगातार नियुक्ति आदेश और बड़ी संख्या में भर्ती के विज्ञापन निकाले जा रहे हैं। नई भर्तियों के लिए भी विज्ञापन जारी किए जा रहे हैं।

इससे पहले गुरुवार को स्कूल शिक्षा विभाग ने भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। 12 हजार 489 शिक्षकों की सीधी भर्ती की जाएगी। वहीं 6,285 सहायक शिक्षक, 5,772 शिक्षक और 432 व्याख्याता के पदों पर भी सीधी भर्ती होगी। इसे लेकर युवा 6 मई से ऑनलाइन आवेदन भर सकेंगे। भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से परीक्षा ली जाएगी। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

इसके अलावा आईटीआई के प्राचार्य वर्ग 1 और प्राचार्य वर्ग 2 के भी नियुक्ति आदेश जारी कर दिया गया है। प्राचार्य वर्ग 2 के 43 और प्राचार्य वर्गीय के एक 01 पद के लिए आदेश जारी हुआ। सरकार के निर्देश पर विभागों से नियुक्ति आदेश लगातार जारी किए जा रहे हैं।