बालोद Balod. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बीती रात बड़ा हादसा हो गया। शादी समारोह से लौटते समय धमतरी कांकेर नेशनल हाइवे पर बोलेरो व ट्रक में आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गई। बोलेरों में सवार 11 लोगों की मौत हो गई। 10 लोगों की मौके पर मौत हो गई और एक बच्ची को गंभीर अवस्था में रायपुर रेफर किया लेकिन उसने बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दुख जताया है।
मिली जानकारी के बुधवार को को सोरम-भटगांव से बोलेरो में सवार होकर 11 लोग ग्राम मारकाटोला साहू परिवार में शादी के लिए बारात के साथ गए थे। इसके बाद देर रात सभी वापस लौट रहे थे। धमतरी-कांकेर नेशनल हाइवे पर कांकेर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को सामने से ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसमें सवार 11 में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक बच्ची को गंभीर हालत में रायपुर ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में उसकी भी जान चली गई।

हादसे की सूचना मिलते ही गुरुर थाना प्रभारी अरुण कुमार साहू दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। सभी मृतकों के शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुर मरच्यूरी भिजवाया। मृतकों में पांच महिलाएं, चार पुरुष व दो बच्चे शामिल हैं। थाना प्रभारी अरुण साहू ने बताया कि मृतकों में धर्मराज साहू, उषा बाई साहू, केशव साहू, टोमिन बाई साहू, लक्ष्मी बाई साहू, कुमारी रमा साहू, शैलेंद्र साहू, संध्या साहू, इशांत साहू, ड्राइवर डामेश ध्रुव व योग्यांश साहू शामिल हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुख जताया
हादसे की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि अभी अभी सूचना मिली है कि बालोद के पुरूर और चारमा के बीच बालोदगहन के पास शादी कार्यक्रम में जा रही बोलेरो और ट्रक के बीच भिड़ंत में 10 लोगों की मृत्यु हो गई है एवं एक बच्ची की स्थिति गंभीर है। ईश्वर दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं को शांति एवं उनके परिवारजनों को हिम्मत दे। घायल बच्ची के स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।