ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 71 विधायकों को दोबारा मिले टिकट, हाईकमान के आदेश का करूंगा पालन-मोहन मरकाम
Share
Notification Show More
Latest News
पीएम मोदी ने शुभांशु से की बात, भारतीय अंतरिक्ष यात्री ने कहा- यहां से भव्य है भारत , रोज देखते हैं 16 सूर्योदय, 16 सूर्यास्त
June 28, 2025
तपकरा को मिली नई पहचान : मुख्यमंत्री साय ने तहसील कार्यालय का किया शुभारंभ, नगर पंचायत बनाने की भी घोषणा
June 28, 2025
मुख्यमंत्री ने सम्पर्क स्मार्ट स्कूल और स्मार्ट ब्लाक कार्यक्रम का किया शुभारंभ, बच्चों से ली शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी
June 28, 2025
दुर्ग में बड़ी चोरी का खुलासा : 33 तोला सोना सहित 50 लाख का माल बरामद, चोरों के साथ खरीदार भी गिरफ्तार
June 28, 2025
Gustakhi Maaf: लोग क्या समझते हैं यह ज्यादा महत्वपूर्ण
Gustakhi Maaf: लोग क्या समझते हैं यह ज्यादा महत्वपूर्ण
June 28, 2025
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedPoliticsRaipur

71 विधायकों को दोबारा मिले टिकट, हाईकमान के आदेश का करूंगा पालन-मोहन मरकाम

By Om Prakash Verma Published April 30, 2023
Share
71 विधायकों को दोबारा मिले टिकट, हाईकमान के आदेश का करूंगा पालन-मोहन मरकाम
71 विधायकों को दोबारा मिले टिकट, हाईकमान के आदेश का करूंगा पालन-मोहन मरकाम
SHARE

बिलासपुर। बिलासपुर में पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने मिडिया से चर्चा में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही मरकाम ने प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने और आगामी विधानसभा में टिकट वितरण को लेकर भी खुलकर बात की। पीसीसी चीफ ने कहा कि टिकट देने का अधिकार हाईकमान को होता है। हाईकमान सर्वे कराता है, उसी के आधार पर टिकट फाइनल होता है। संगठन के माध्यम से हम समय-समय पर विधायकों का रिपोर्ट मंगाते रहते हैं। लेकिन संगठन के मुखिया होने के नाते उनकी मंशा है जो 71 विधायक जीत कर आए हैं। सभी 71 के 71 विधायक फिर से चुनाव लड़ें।

आगे उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने के सवाल पर कहा कि, हम मीडिया के माध्यम से लगातार ये सुन रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष बदलने का अधिकार हाईकमान को है। हाईकमान का जो भी निर्देश, आदेश आएगा, प्रदेश अध्यक्ष उसका पालन करेगा। हाईकमान का निर्णय उनके लिए शिरोधार्य होगा। 4 साल पहले तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बागडोर मुझे सौंपी थी। उसी दिन से मैने तय किया, मेरे मन में प्रदेश अध्यक्ष की भावना नहीं है। मेरे मन में कार्यकर्ता की भावना है। मुझे पार्टी ने काम करने का अवसर दिया है। मैने उस अवसर का भरपूर उपयोग किया है। अभी तक जितने भी उपचुनाव, नगरीय निकाय चुनाव हुए हम जीत हासिल करने में सफल हुए हैं। सत्ता और संगठन में तालमेल के साथ सरकार की उपलब्धियों को जन- जन तक पहुंचाने का हमने काम किया है।

आगे पीसीसी चीफ ने भाजपा और पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, जब जब भाजपा विपक्ष में जाती है, धार्मिक, सामाजिक ध्रुवीकरण धर्म के नाम पर करने और बांटने का प्रयास किया जाता है। भारतीय जनता पार्टी का हिडन एजेंडा है फूट डालो और राज करो। लेकिन छत्तीसगढ़ में भाजपा का हिडन एजेंडा नहीं चलेगा। छत्तीसगढ़ शांत प्रदेश है यहां के लोग भाईचारे के साथ रहते हैं। छत्तीसगढ़ में विकास के पैमाने पर हम चुनाव लड़ेंगे। 2023 में हमारी सरकार ने जो काम किए हैं उन उपलब्धियों को लेकर हम जनता के बीच जाएंगे। हमें उम्मीद है जनता का जनादेश कांग्रेस प्रत्याशियों को मिलेगा।

पीसीसी चीफ ने नक्सलवाद को लेकर कहा कि, जब जब चुनाव नजदीक आते हैं, नक्सली डराने धमकाने का काम करते हैं। छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार शांति सुरक्षा विश्वास और विकास के झंडे पर चल रही है। भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में जहां स्कूल बंद थे वहां आज स्कूल संचालित है। भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में 3 हज़ार स्कूलों को बंद किया गया था, हमारी सरकार ने उन स्कूलों को चालू कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में 17 जिलों में नक्सल गतिविधियां संचालित थी, जो अभी कम होकर सात आठ जिलों में सिमट गई है। यह हमारी सरकार की बड़ी उपलब्धि है। हमारी सरकार में विश्वास जो जनता के प्रति है वह चुनाव में भी बरकरार रहेगा।

मोहन मरकाम ने पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि, डॉ रमन 15 साल सरकार के मुखिया रहे। उनके कार्यकाल में बलात्कार, लूटपाट, हत्या, डकैती के 50 हज़ार से अधिक प्रकरण दर्ज हुए थे। विधानसभा में इसका उत्तर आया था। हमारी सरकार में जो भी गलतियां करता है उसके ऊपर कार्यवाही की जाती है।

You Might Also Like

पीएम मोदी ने शुभांशु से की बात, भारतीय अंतरिक्ष यात्री ने कहा- यहां से भव्य है भारत , रोज देखते हैं 16 सूर्योदय, 16 सूर्यास्त

तपकरा को मिली नई पहचान : मुख्यमंत्री साय ने तहसील कार्यालय का किया शुभारंभ, नगर पंचायत बनाने की भी घोषणा

मुख्यमंत्री ने सम्पर्क स्मार्ट स्कूल और स्मार्ट ब्लाक कार्यक्रम का किया शुभारंभ, बच्चों से ली शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी

दुर्ग में बड़ी चोरी का खुलासा : 33 तोला सोना सहित 50 लाख का माल बरामद, चोरों के साथ खरीदार भी गिरफ्तार

Gustakhi Maaf: लोग क्या समझते हैं यह ज्यादा महत्वपूर्ण

Om Prakash Verma April 30, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बड़ा हादसा : जहरीली गैस लीक होने से 9 लोगों की मौत, 11 लोग हो गए बेहोश
Next Article Bhilai Breaking : डबरापारा चौक पर ट्रेलर की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत, सड़क पर लगा जाम
× Popup Image

Ro.No.-13286/35

#news #bhilainews #kpnewsbhilai #kpnewscg  #kpnews #cgnews #chhattisgarh #chhattisgarhnews #bhilai #bhilaidurg #bhilaidiaries #bhilai_chhattisgarh__ #durgbhilai #bhilaichhattisgarh #bhilaicity #durghospital #districthospitalIntroducing Shree KP News Channel - Your Window to Chhattisgarh's Hindi NewsWelcome to Shree KP News, Chhattisgarh's top Hindi news channel. We're here to keep you  updated on everything that matters. Our coverage is broad – from politics to entertainment, Bollywood to business, and sports to local stories. Our dedicated team works non-stop to bring you the latest news, whether it's a big political change, a new movie, market trends, or sports highlights. Trust us for real-time updates and reliable reporting. We speak your language – Hindi – and our goal is to empower you with the news you need. Stay connected, stay informed!follow us onSubscribe To Our Channel:
https://www.youtube.com/@KPNews_
Official website: https://www.shreekanchanpath.com/
Like us on Facebook: https://www.facebook.com/shreekanchanpath.cg
Follow us on Twitter: https://twitter.com/KPNewsCG
Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/shreekpnews/?igshid=YmMyMTA2M2Y%3D
Durg District Hospital पर आरोप, लापरवाही से मरीज़ की मौT! || KP NEWS || Poonam Bharti
Subscribe

Advertisement

Advertisement


RSS MP News Feed

You Might Also Like

पीएम मोदी ने शुभांशु से की बात, भारतीय अंतरिक्ष यात्री ने कहा- यहां से भव्य है भारत , रोज देखते हैं 16 सूर्योदय, 16 सूर्यास्त

June 28, 2025

तपकरा को मिली नई पहचान : मुख्यमंत्री साय ने तहसील कार्यालय का किया शुभारंभ, नगर पंचायत बनाने की भी घोषणा

June 28, 2025

मुख्यमंत्री ने सम्पर्क स्मार्ट स्कूल और स्मार्ट ब्लाक कार्यक्रम का किया शुभारंभ, बच्चों से ली शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी

June 28, 2025

दुर्ग में बड़ी चोरी का खुलासा : 33 तोला सोना सहित 50 लाख का माल बरामद, चोरों के साथ खरीदार भी गिरफ्तार

June 28, 2025
Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?