दुर्ग Durg. पुलिस की चेतावनी के बाद भी नशीले फ्लेवर के साथ दुर्ग के दो रेस्टारेंट सीजी प्राइड व सर्किल लाउंज में ग्राहकों को हुक्का परोसा जा रहा था। दुर्ग पुलिस ने आधी रात को दोनों रेस्टारेंट में छापा मार कर भारी मात्रा में हुक्का, नशीले फ्लेवर जब्त किए हैं। यहीं मौके पर रसुकदार लोग हुक्का का मजा ले रहे थे। खास बात यह है कि इनमें तीन महिलाएं भी शामिल थी। पुलिस दोनों रेस्टारेंट के संचालकों व हुक्का पी रहे रसुकदारों को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कुछ माह पहले ही दुर्ग पुलिस ने भिलाई व दुर्ग के कई रेस्टारेंट को हुक्का परोसने के नाम पर सील किया था। इस दौरा पुलिस ने चेतावनी भी दी। इसके बाद भी हुक्का का कारोबार बंद नहीं हो रहा है। दुर्ग पुलिस को शिकायत मिली थी कि सीजी प्राइड रेस्टोरेंट में हुक्का परोसा जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने संचालक को इसके लिए समझाइश भी दी लेकिन इसके बाद भी संचालक हुक्का परोस रहा थ। रविवार की रात को पुलिस की टीम ने छापेमारी कर तीन महिलाओं सहित 12 लोगों को हुक्का पीते हुए गिरफ्तार किया है। इसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस रेस्टोरेंट के मालिक हरीश तरेजा और मैनेजर शेख मौसीन को भी गिरफ्तार किया है।


इस पूरी कार्रवाई के दौरान अधिकारियों व सिपाहियों की बड़ी टीम को लगाया गया। अचानक पहुंची पुलिस टीम को देख संचालक के भी होश उड़ गए। पुलिस ने वहां से हुक्का पीते हुए युवकों और महिलाओं को गिरफ्तार किया। यहां पर झोपड़ी नुमा सेटअप तैयार कर लोगों को हुक्का परोसा जा रहा था। सीजी प्राइड के बाद सर्किल लाउंज, बघेरा में पुलिस ने रेड की। यहां भी बड़ी मात्रा में हुक्का पॉट, फ्लेवर और कोयले का ज़ख़ीरा बरामद हुआ है। इसके बाद सर्किल लाउंज के संचालक व ओनर अंकित वैष्णव गिरफ़्तार किया गया।
