मुंबई। भोजपुरी फिल्मों की जानी मानी एक्ट्रेस मुंबई में स्ट्रगल मॉडल्स से देह व्यापार करा रही थी। पुलिस को इसकी सूचना मिली तो पूरी प्लानिंग के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस सुमन कुमारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके चंगुल में फंसे कुछ मॉडल्स का रेस्क्यू किया है। मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच ने इस ऑपरेशन को चलाया था और छापेमारी करने के बाद इस रैकेट का भांडाफोड़ किया। भोजपुरी एक्ट्रेस स्ट्रगलर मॉडल्स के लिए दलाल का काम कर रही थी।
दरअसल, पुलिस को मुंबई के गोरेगांव स्थित रॉयल पाम होटल में सेक्स रैकेट चलाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने अपना दिमाग लगाते हुए अपराधियों को फंसाने के लिए सुमन कुमारी नाम की एक फर्जी ग्राहक को होटल भेजा। अब एक्ट्रेस Suman Kumari का भी यही नाम था। इस हिसाब से वो इस जाल में फंस गई। उसने उस फर्जी कस्टमर के साथ डील की, जिसमें वह हर मॉडल के लिए 50 से 80 हजार रुपए की डिमांड करने लगी। इस दौरान डील सेट हुई और पुलिस ने रंगे हाथों उसे पकड़ा।

स्ट्रगल करने वाली मॉडल्स से करा रही थी देह व्यापार
पुलिस ने बताया है कि 24 वर्ष की सुमन कुमारी भोजपुरी एक्ट्रेस हैं, जो कस्टमर्स को मॉडल सप्लाई करती हैं। ये मॉडल वो होती हैं जो कि फिल्मों में करियर बनाने के लिए मुंबई आई और स्ट्रगल कर रही थीं। उनको पैसों की जरूरत थी। ऐसे में सुमन कुमारी ने उनसे कॉन्टैक्ट किया और उन्हें प्रॉस्टिट्यूशन में धकेल दिया।हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट में दलाल की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस सुमन कुमारी कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। ‘लैला मजनू’ के अलावा, उन्होंने ‘बाप नंबरी बेटा दस नंबरी’ जैसे भोजपुरी कॉमेडी शो भी किए हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ‘बूम’ ओटीटी चैनल पर भी काम कर चुकी हैं।
