भिलाई Bhilai. रेप के आरोपी ने थाने में आत्महत्या की कोशिश की। भिलाई के स्मृति नगर चौकी में रविवार को यह घटना तब हुई तब पुलिस रेप के आरोपी को लेकर चौकी पहुंची। इस दौरान आरोपी ने बाथरूम जाने का बहाना किया और वहां पर जलता हुआ बल्ब निगल निगल गया। जब वह बाहर निकला पुलिस के होश उड़ गए। आनन फानन में आरोपी को सुपेला शास्त्री अस्पताल ले जाया गया जहां बड़ी डॉक्टरों ने उसे बचा लिया।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात आरोपी यश गोड़ नाम के युवक ने स्मृति नगर स्थित स्लम बस्ती में चोरी की नीयत से गया। जिस घर में वह घुसा वहां महिला अकेली मिली तो उसका रेप कर दिया और उसका मोबाइल छीनकर भाग गया। इसके बाद महिला ने इस मामले की शिकायत स्मृति नगर चौकी में दर्ज कराई। स्मृति नगर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। रविवार दोपहर को स्मृति नगर पुलिस ने आरोपी यश गोड़ को गिरफ्तार कर लिया।

रविवार को जब पुलिस उसे स्मृति नगर चौकी लेकर पहुंची तब तक ठीक था। इसके बाद आरोपी ने बाथरूम में जाने का बहाना किया। पुलिस जवान उसे बाथरूम लेकर गए। बाथरूम के अंदर से वह निकला तो मुंह से खून निकल रहा था। पुलिस ने समझा आरोपी जहर खा लिया है। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां पता चला कि आरोपी ने बल्ब निगल लिया है। इसके बाद उसे सुपेला शास्त्री अस्पताल में भती कराया गया। बताया जा रहा है कि जब आरोपी को गिरफ्तार किया गया तो वह शराब के नशे में धुत था। फिलहाल आरोपी खतरे से बाहर है और इसके साथ ही पुलिस ने भी राहत की सांस ली।
