धमतरी Dhamtari. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शनिवार को दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो गई। यहां काम करने पहुंची 20 साल की युवती अचानक चलनी में फंस गई जिससे उसकी मौत हो गई। साथ में काम करने वाले कर्मचारियों को उसे बचाने का भी मौका भी नही मिला। मामला जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के सांकरा गांव का है।
मिली जानकारी के मुताबिक केशकाल जिला कोंडागांव की रहने वाल 20 वर्षीय युवती मंगोती मंडावी धमतरी के सांकरा गांव स्थित नवकार राइस मिल में काम करती थी। रोज की तरह शनिवार को भी वह राइस मिल पहुंची। यहां काम करने के दौरान वह अचानक चलनी में फंस गई। इससे पहले की साथी मजदूर कुछ कर पाते वह चलनी में फंसते ही चली गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद राइस मिल प्रबंधन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मजदूरों की सहायता से बड़ी मुश्किल से युवती के शव को बाहर निकाला। शव को पीएम के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।