भिलाई। सुपेला पुलिस ने सुपेला क्षेत्र में सट्टा खिलाने वाले 6 सटोरियों को पकड़ा है। पुलिस ने इन सटोरियों के पास से 8 मोबाइल 6 केल्कूलेर के व सट्टापट्टी के साथ 1 लाख 61 हजार रुपए नगद जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में विनोद निषाद, रवि साहनी, अर्जुन निषाद, पंकज सिंह एवं सतोष साव गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
बता दें सुपेला क्षेत्र में सट्टा खिलाने की जानकारी पुलिस को मिल रही थी। पुलिस ने सटोरियों को पकड़ने के लिए मुखबिर लगा रखे थे। इस दौरान पुलिस ने सुपेला मछली मार्केट क्षेत्र के एक मकान में दबिश दी जहां मौके पर आरोपी विनोद निषाद, रवि साहनी, अर्जुन निषाद, पंकज सिंह एवं सतोष साव मिले। यह सभी यहां पर सट्टा-पट्टी एवं मोबाइल के माध्यम से सट्टा खिला रहे थे। मौके से पुलिस ने सट्टा-पट्टी, 8 मोबाइल, 6 केल्कुलेटर व नगदी रकम कुल जुमला 1 लाख 61 हजार रुपए जब्त किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा, एसआई सतीश साहू, एएसआई राजेश सिंह, आरक्षक भीम सिंह यादव, विशाल सिंह, कपिल चौधरी, अजीत सिंह, सुरेन्द्र गिरी का विशेष योगदान रहा।
