भिलाई। छावनी थाना क्षेत्र में चोरी का एक मामला सामने आया है। यहां पर चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया। घर का मालिक नाइट शिफ्ट ड्यूटी गया था। सुबह जब घर लौटा तो देखा कि ताला टूटा हुआ है और घर पर रखा बैग गायब है। बैग में सोने चांदी के जेवर व नगदी रखा हुआ था। यही नहीं चोर ने घर पर रखा गैस सिलेंडर भी चुरा ले गए। इस मामले में छावनी पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बीएसपी प्लांट का ठेका ईश्वर वर्मा ने थाना आकर शिकायत दर्ज कराई थी। 9 अप्रैल की रात करीबन 8.00 बजे वह घर में ताला लगाकर डयूटी गया था। दूसरे दिन सुबह पहुंचा तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो प्लास्टिक का सूटकेस गायब था। सूटकेश में रखे 02 नग सोने का लाकेट वजनी करीबन 03 ग्राम, 03 नग चांदी का सिक्का वजनी करीबन 25 ग्राम, 3 नग चांदी की अंगूठी वजनी करीबन 10 ग्राम, नगदी रकम 15000 रुपए, ओरिजनल पेन कार्ड, भारतीय स्टेट बैक का पासबुक, कक्षा पहली से 11 वी तक की मार्कशीट, मोटर सायकल हीरो स्पलेडर प्लस क्रमांक CG 07 BW 6724 का आर सी बुक नहीं था। यही नहीं घर में रखा एक भरा एवं एक खाली सिलेडर भी गायब मिला। इस मामले में शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
