बेमेतरा Bemetara. छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में मुस्लिम युवकों द्वारा हिन्दू युवक की हत्या के बाद हालात बिगड़ते जा रहे हैं। सोमवार को छत्तीसगढ़ बंद के दौरान जिस गांव बिरनपुर में युवक की हत्या हुई थी वहां भीड़ ने एक मकान को फूंक दिया है। आगजनी के बाद मकान में ब्लास्ट हुआ और लपटें दूर-दूर तक दिखाई। मौके पर दुर्ग रेंज के आईजी आनंद छाबड़ा ने मोर्चा संभाला। जवानों को इन्स्ट्रक्शन देने के साथ ही खुद भी लाठी लेकर दौड़ते नजर आए। वहीं हालात ऐसे हैं कि धारा 144 लागू होने के बाद भी अफरा तफरी मची हुई है।
बताया जा रहा है कि धमाका बिरनपुर के मकान हुआ है। यह वहीं गांव है जहां शनिवार को हिन्दू-मुस्लिम विवाद के बाद भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई थी। इसके विरोध में सोमवार को विश्व हिन्दू परिषद् ने छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया था। सुबह से ही बेमेतरा में पुलिस फोर्स तैनात है। खासकर भाजपा व विहिप के नेताओं को आगमन को देखते हुए बिरनपुर गांव छावनी में तब्दील हो गया था। धारा 144 लागू होने के बाद भी प्रदर्शनकारियों ने मकान को आग के हवाले कर दिया। आग लगने के बाद मकान में रखा गैस सिलेण्डर ब्लास्ट हो गया। इस दौरान आईजी आनंद छाबड़ा मोर्चा संभलते दिखे। घटना स्थल पर वे जवानों के साथ डटे हुए हैं।
